किसानों को बड़ी राहत: बिना फार्मर रजिस्ट्री भी सरकारी केंद्रों पर बेच सकेंगे गेहूं
उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी राहत की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने गेहूं खरीद प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। अब किसान बिना फार्मर रजिस्ट्री के भी सरकारी क्रय केंद्रों पर अपना गेहूं बेच सकेंगे। यह निर्णय किसानों को आ रही तकनीकी और प्रक्रियात्मक दिक्कतों को देखते हुए लिया गया है।…