Arijit Singh का बड़ा फैसला: छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग, लिखा- यहीं खत्म कर रहा हूं

Arijit Singh

Share This Article

बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। देश के सबसे लोकप्रिय और सफल प्लेबैक सिंगर्स में शुमार अरिजीत सिंह (Arijit Singh) ने कथित तौर पर प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने का फैसला किया है। इस खबर के सामने आते ही उनके करोड़ों प्रशंसकों को गहरा झटका लगा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक बयान के मुताबिक, अरिजीत सिंह अब फिल्मों के लिए कोई नया गाना रिकॉर्ड नहीं करेंगे।

Arijit Singh ने यह घोषणा अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए साझा किए गए एक स्टेटमेंट में की है। सोशल मीडिया पर Arijit Singh ने लिखा मस्ते, आप सभी को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं। इतने सालों से श्रोताओं के रूप में मुझे जो इतना प्यार दिया है, उसके लिए आप सबका धन्यवाद। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अब से मैं एक प्लेबैक सिंगर के तौर पर कोई भी नया काम नहीं लूंगा। मैं इसे यहीं खत्म कर रहा हूं। यह एक शानदार सफर रहा।

Arijit Singh

अचानक नहीं लिया गया फैसला

Arijit Singh  के अनुसार, यह निर्णय किसी जल्दबाजी में नहीं लिया गया है। उन्होंने लंबे समय तक इस पर विचार किया और आत्ममंथन के बाद यह समझा कि अब नए रास्तों पर आगे बढ़ने का समय आ गया है। उन्होंने यह भी कहा कि वे संगीत से दूर नहीं जा रहे हैं, बल्कि म्यूजिक को एक नए और स्वतंत्र रूप में अपनाना चाहते हैं।

उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की भावनात्मक प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। किसी ने इसे मजाक या प्रैंक बताया तो किसी ने उनकी आईडी हैक होने की आशंका जताई। कई प्रशंसकों ने लिखा कि बॉलीवुड गानों में अरिजीत की आवाज के बिना सिनेमा की कल्पना करना मुश्किल है।

प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के बाद क्या करेंगे अरिजीत सिंह?

रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर सामने आई जानकारी के मुताबिक, अरिजीत सिंह (Arijit Singh) आने वाले वर्षों में म्यूजिक के नए आयामों पर फोकस करेंगे। उनकी भविष्य की योजनाएं काफी बड़ी और अंतरराष्ट्रीय स्तर की बताई जा रही हैं।

ग्लोबल कोलैबोरेशन (2027):
अरिजीत सिंह विभिन्न देशों के कलाकारों के साथ काम करने की योजना बना रहे हैं। वे अंतरराष्ट्रीय म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाने पर ध्यान देंगे।

वर्ल्ड टूर और वर्चुअल रियलिटी कॉन्सर्ट्स:
साल 2027 में अरिजीत सिंह के वर्ल्ड टूर की भी चर्चा है, जिसमें वे दुनिया भर के देशों में लाइव शो करेंगे। इसके साथ ही वर्चुअल रियलिटी कॉन्सर्ट्स के जरिए डिजिटल दर्शकों तक पहुंचने की तैयारी भी है।

इंडिपेंडेंट और फ्यूजन म्यूजिक:
फिल्मों से अलग हटकर अरिजीत सिंह अपने सोलो और इंडिपेंडेंट म्यूजिक प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे। फ्यूजन म्यूजिक और नए साउंड एक्सपेरिमेंट्स उनके आगामी सफर का अहम हिस्सा होंगे।

स्पेशल म्यूजिक प्रोजेक्ट्स:
वे अपने नए गानों और एल्बम्स को सीधे श्रोताओं तक पहुंचाने की रणनीति पर भी काम कर रहे हैं, जिससे कलाकार और दर्शकों के बीच सीधा जुड़ाव बने।

अरिजीत सिंह का अब तक का सफर

अरिजीत सिंह ने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में फिल्म मर्डर 2 के लिए रिकॉर्ड किए गए गाने से की थी। हालांकि उन्हें असली पहचान 2011 में रिलीज हुए गाने ‘फिर मोहब्बत करने चला है तू’ से मिली। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक सुपरहिट गाने देकर खुद को बॉलीवुड का सबसे भरोसेमंद और पसंदीदा सिंगर बना लिया।

रोमांटिक बैलड्स से लेकर इमोशनल और सॉफ्ट ट्रैक्स तक, Arijit Singh की आवाज हर जॉनर में लोगों के दिलों पर राज करती रही है। हालिया फिल्मों और आने वाले प्रोजेक्ट्स में भी उनकी आवाज सुनाई देने की चर्चा है, जिससे यह साफ होता है कि उनका संगीत सफर पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।

फैंस के लिए भावनात्मक पल

अगर यह फैसला अंतिम साबित होता है, तो यह बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए एक युग के अंत जैसा होगा। हालांकि, अरिजीत सिंह ने अपने बयान में यह साफ किया है कि वे नए अंदाज में अपने प्रशंसकों से जुड़े रहेंगे और संगीत के जरिए अपनी भावनाएं साझा करते रहेंगे।

यह भी पढ़े- Meerut: Anjali Arora के बॉयफ्रेंड Akash Sansanwal गिरफ्तार, फर्जी सांसद पास लगाकर घूम रहा था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

Are You Satisfied DD News UP

Also Read This