मुजफ्फरनगर जिले के थाना बुढ़ाना क्षेत्र में शनिवार को पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी बदमाश मेहताब ढेर हो गया। यह घटना जोला रोड पर उस समय हुई जब पुलिस को सूचना मिली कि बाइक पर सवार दो बदमाश इलाके में घूम रहे हैं।
सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। इसी दौरान मेहताब को गोली लगी और उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस मुठभेड़ में एक सब-इंस्पेक्टर और एक सिपाही भी घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने मेहताब के कब्जे से एक मोटरसाइकिल, एक 9 एमएम पिस्तौल, 38 बोर रिवॉल्वर, डेढ़ किलो चांदी और तीन तोला सोना बरामद किया है। यह सारा सामान हाल ही में एक सर्राफा व्यापारी से लूटे जाने की पुष्टि हुई है।
मुठभेड़ के दौरान मेहताब का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
जानकारी के अनुसार, मेहताब पर लूट और डकैती के 18 मुकदमे दर्ज थे। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में थी और उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस लगातार अपराधियों पर सख्त कार्रवाई कर रही है और कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
????ZERO TOLERANCE AGAINST CRIME????
????थाना बुढाना पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड।
???? 01 लाख का ईनामी/वांछित लुटेरा मुठभेड में हुआ घायल, उपचार के दौरान मृत्यु।
????अभियुक्त पर लूट, डकैती जैसी संगीन धाराओं में दर्ज थे 18 से अधिक अभियोग।
इस सम्बन्ध में SSP श्री संजय कुमार की बाइट- pic.twitter.com/bNUgm5PLKR— MUZAFFARNAGAR POLICE (@muzafarnagarpol) October 4, 2025
बाइट: संजय कुमार वर्मा (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर)
रिपोर्टर: रणवीर सैनी, मुजफ्फरनगर