Meerut में 30 साल से रह रही पाकिस्तानी महिला गिरफ्तार, पाकिस्तान में जन्म… यूपी में ठिकाना

Share This Article

उत्तर प्रदेश के Meerut में एक मामला सामने आया है, जिसने पुलिस और खुफिया एजेंसियों को सतर्क कर दिया है। दिल्ली गेट थाना क्षेत्र से पुलिस ने सबा मसूद उर्फ नाजिया नाम की एक पाकिस्तानी महिला को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह पिछले करीब 30 साल से Meerut में बिना वैध दस्तावेजों के रह रही थी।

बताया जा रहा है कि उसकी बेटी एनम फरहत अभी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। मां-बेटी पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का भी आरोप लगाया गया है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, Meerut के जली कोठी स्थित नादिर अली बिल्डिंग में रहने वाले फरहत मसूद ने साल 1988 में लाहौर में सबा मसूद से निकाह किया था। इसके बाद वह लॉन्ग टर्म वीजा पर भारत आई।

आरोप है कि 1993 में सबा पाकिस्तान गईं और वहां बेटी एनम फरहत का जन्म हुआ। बाद में मां-बेटी फर्जी दस्तावेजों के जरिए दोबारा Meerut लौट आईं और यहीं रहने लगीं।

बताया जा रहा है कि दोनों ने अलग-अलग नामों से वोटर आईडी भी बनवा ली और वोटर लिस्ट में नाम जुड़वा लिया। इतने लंबे समय तक Meerut में इस तरह रहना अब कई सवाल खड़े कर रहा है।

Meerut

प्रॉपर्टी विवाद से खुली परतें

इस पूरे मामले का खुलासा एक प्रॉपर्टी विवाद के दौरान हुआ। स्थानीय महिला रुखसाना ने Meerut के दिल्ली गेट थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में फर्जी दस्तावेज और अवैध रूप से देश में रहने का आरोप लगाया गया।

शिकायत के बाद पुलिस और स्थानीय खुफिया इकाई ने जांच शुरू की। शुरुआती जांच में कई अहम तथ्य सामने आए, जिसके बाद कार्रवाई की गई पुलिस ने नाज़िया से संपर्क किया और उससे जरूरी कागजात मांगे, जो वो पुलिस को नहीं दे सकी

Meerut

पुलिस की कार्रवाई और जांच

एसएसपी, मेरठ अविनाश पांडे ने बताया कि फरहत मसूद यहीं दिल्ली गेट थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं इन्होंने पाकिस्तान जाकर सबा मसूद से निकाह किया, इस महिला को भारत लाकर इनसे जो निकाह हुआ, दो बच्चे हुए, उनमें से एक बच्ची पाकिस्तान में भी पैदा हुई, तो सबा और इनकी बच्ची अभी भी पाकिस्तानी नागरिक हैं, इन लोगों के द्वारा यहाँ का फर्जी पासपोर्ट बनवाया गया है और फर्जी वोटर आईडी कार्ड भी बनवाया गया है, यह सब शिकायत मिली थी तब पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा इनसे दस्तावेज मांगे गए थे जो कि ये लोग उपलब्ध नहीं करा सके, तो जो भी दस्तावेज इनके द्वारा लगाए गए थे उनके फर्जी पाए जाने पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

खुफिया विभाग भी इस मामले की जांच कर रहा है। आरोप है कि सबा के पिता का संबंध आईएसआई से रहा है। इस एंगल से भी जांच की जा रही है।

इस मामले में पुलिस ने आरोपी महिला सबा मसूद उर्फ नाजिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस फर्जी पहचान पत्र बनवाने समेत कई संगीन आरोपों के बारे में पूछताछ कर रही है। जबकि बेटी एनम अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। वहीं, खुफिया विभाग ISI कनेक्शन की भी जांच में जुटा हुआ है।

यह भी पढ़ें: Ayodhya में 20 नई एसी इलेक्ट्रिक बसें तैयार; लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी समेत प्रमुख रूटों पर चलेंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

Are You Satisfied DD News UP

Also Read This