Shivraj Singh Chouhan का मथुरा-वृंदावन दौरा, लगाई गिरिराज जी की परिक्रमा

Share This Article

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan सोमवार को ब्रजधाम गोवर्धन पहुंचे। यहां उन्होंने अपने परिवार के साथ गिरिराज महाराज की परिक्रमा की और दानघाटी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय राजनीति और कृषि से जुड़े अहम मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने भारत और अमेरिका के बीच हुए हालिया समझौते को किसानों के हित में बताते हुए कहा कि इससे कृषि क्षेत्र को नई दिशा और विस्तार मिलेगा। इसके साथ ही उन्होंने वीर सावरकर को भारत रत्न दिए जाने की मांग का समर्थन भी किया।

गोवर्धन आगमन पर केंद्रीय मंत्री ने सबसे पहले गिरिराज महाराज के दर्शन किए। इसके बाद परिवार के साथ परिक्रमा पूर्ण की। इस दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने जगह-जगह उनका स्वागत किया। परिक्रमा के उपरांत दानघाटी मंदिर में पूजा-अर्चना कर उन्होंने देश की समृद्धि और किसानों की खुशहाली की कामना की। मीडिया से बातचीत में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ब्रजभूमि की पावन धरा पर आकर उन्हें विशेष आध्यात्मिक शांति की अनुभूति हुई है। उन्होंने कहा कि गिरिराज महाराज की कृपा से देश निरंतर प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ता रहे, यही उनकी प्रार्थना है।

Shivraj Singh Chouhan

कृषि से जुड़े विषयों पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत-अमेरिका समझौता किसानों के लिए लाभकारी साबित होगा। इससे कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक, निवेश और नए बाजारों के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि इस पहल से भारतीय किसानों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा का अवसर मिलेगा और उनकी आय में भी वृद्धि होगी। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया।

राजनीतिक मुद्दों पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवराज सिंह चौहान ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत द्वारा वीर सावरकर को भारत रत्न देने की मांग का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि वीर सावरकर ने स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाई थी और उनके योगदान को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया जाना चाहिए। केंद्रीय मंत्री के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Shivraj Singh Chouhan

इन्होंने किया स्वागत

गोवर्धन में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। यहां की ब्रज वसुंधरा सोसाइटी में पहुंचे केंद्रीय मंत्री का पूर्व विधायक करिंदा सिंह, महानगर अध्यक्ष राजू यादव, गोवर्धन नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष लंबरदार ने शिवराज सिंह चौहान का पटका और पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

राधाकुंड भी पहुंचे केंद्रीय मंत्री

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान गिरिराज महाराज की परिक्रमा करते हुए राधाकुंड पहुंचे। यहां राधारानी कुंड पर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष रामफल, महेंद्र गोस्वामी, गजेंद्र गोस्वामी और गिरीश मिश्रा ने दुपट्टा व माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

केंद्रीय मंत्री ने अपने सोशल मीडिया X पर लिखा कि “आज ब्रजभूमि में बांके बिहारी जी के दर्शन का परम सौभाग्य मिला। बिहारी जी की झलक और गिरिराज जी महाराज की परिक्रमा से जीवन धन्य हो गया।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This