Mathura: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां महावन थाना क्षेत्र के खप्परपुर गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों ने सामूहिक आत्महत्या कर ली। मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन मासूम बच्चे शामिल हैं। इस घटना से पूरे इलाके में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी 35 वर्षीय किसान मनीष, उनकी पत्नी, दो बेटियां और दो वर्षीय बेटा सोमवार रात से ही घर में मौजूद थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि परिवार ने दूध में जहरीला पदार्थ मिलाकर सेवन किया, जिसके कारण सभी की मौत हो गई।

सुबह नहीं दिखी कोई हलचल, तब हुआ खुलासा
मंगलवार सुबह जब काफी देर तक घर से कोई हलचल नहीं हुई तो पड़ोसियों को शक हुआ। कई बार आवाज लगाने के बाद भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही महावन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घर के अंदर पांचों को मृत अवस्था में पाया। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों को भी मामले की जानकारी दी गई।
सुसाइड नोट और वीडियो मिला
पुलिस जांच के दौरान घर की दीवार पर और एक कागज पर सुसाइड नोट मिला है। इसके अलावा मृतक के मोबाइल फोन में आत्महत्या से जुड़ा एक वीडियो मिला है। हालांकि, पुलिस ने फिलहाल इसकी विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं।
VIDEO | Uttar Pradesh: A couple and their three minor children were found dead inside their home in Mathura’s Khapparpur village.
Mathura SSP Shlok Kumar says, “The deceased was a 35-year-old man. Along with him, his wife and three children have also died. A suicide note was… pic.twitter.com/iKaNyn5JYr
— Press Trust of India (@PTI_News) February 10, 2026
आत्महत्या की वजह अब तक साफ नहीं
इस सामूहिक आत्महत्या के पीछे की ठोस वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस परिजनों, ग्रामीणों और परिचितों से पूछताछ कर रही है। आर्थिक तंगी, पारिवारिक तनाव या किसी अन्य कारण की संभावना को ध्यान में रखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डिजिटल साक्ष्यों की जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़े- Hapur: भाजपा नेता मदन चौहान पर पिस्टल से जानलेवा हमले की कोशिश