Ghaziabad Tragedy: 9वीं मंज़िल से कूदकर तीन सगी नाबालिग बहनों की मौत, सुसाइड नोट से मचा हड़कंप

Share This Article

उत्तर प्रदेश के Ghaziabad से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक साथ तीन सगी नाबालिग बहनों ने 9वीं मंज़िल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है, जबकि आत्महत्या के ठोस कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

यह घटना बीती रात करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है। मामला गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ क्षेत्र स्थित भारत सिटी का है। मृतक तीनों बहनें नाबालिग थीं—निशिका (16 वर्ष), प्राची (14 वर्ष) और पाखी (12 वर्ष)। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तीनों बहनें एक ऑनलाइन गेमिंग ऐप की आदी हो गई थीं और कथित तौर पर टास्क-बेस्ड कोरियन लवर गेम खेलती थीं। हालांकि, पुलिस इस एंगल की भी गंभीरता से जांच कर रही है।

Ghaziabad

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटनास्थल से एक पेज का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिस पर “पापा सॉरी” लिखा हुआ मिला है। इस सुसाइड नोट ने मामले को और संवेदनशील बना दिया है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, तीनों बहनें देर रात एक साथ 9वें फ्लोर से नीचे कूद गईं। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो वहां का दृश्य बेहद भयावह था। जमीन पर तीनों के शव पड़े थे और खून बह रहा था। कुछ ही देर में परिजन भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी गई।

Ghaziabad

सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रात्रि करीब 02:15 बजे पीआरवी के माध्यम से सूचना मिली थी कि थाना टीलामोड़ क्षेत्र के भारत सिटी स्थित टावर बी-1, फ्लैट नंबर 907 की नौवीं मंजिल की बालकनी से तीन बच्चियों ने छलांग लगा दी है। मौके पर पहुंचकर जांच की गई तो पाया गया कि चेतन कुमार की तीनों पुत्रियां—निशिका, प्राची और पाखी—की जमीन पर गिरने से मृत्यु हो चुकी थी।

तीनों को एम्बुलेंस के जरिए 50 शैय्या अस्पताल, लोनी भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि परिजनों से पूछताछ की जा रही है और मोबाइल फोन सहित डिजिटल गतिविधियों की भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें: देवरिया में चौंकाने वाली घटना: मोमोज के लिए 7वीं के छात्र ने घर से 85 लाख के गहने सौंपे

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This