Jhansi में अंतरराज्यीय शराब तस्करी का भंडाफोड़, 30 लाख रुपये की 503 पेटी जब्त

Share This Article

Jhansi: देर रात ग्वालियर–झांसी हाईवे पर शिवानी ढाबा तिराहे के पास जीएसटी और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मध्य प्रदेश की ओर से आ रहे एक ट्रक को रोका गया। प्रारंभिक जांच में ट्रक के ऊपर थर्माकोल भरा हुआ मिला, लेकिन गहन तलाशी में बड़ा राज़ सामने आया।  ट्रक के अंदर वेल्डिंग कर बनाया गया एक विशेष लोहे का कंटेनर पाया गया, जिसे काटकर खोला गया। इसके भीतर से इंपीरियल ब्लू ब्रांड की 503 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। यह शराब मध्य प्रदेश में निर्मित थी और कोलकाता ले जाई जा रही थी। कार्रवाई के वक्त ट्रक चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गया।

Jhansi

यह शराब ग्वालियर से कोलकाता ले जाई जा रही थी। तस्करों ने शराब की पेटियों को छिपाने के लिए ट्रक के अंदर खास तरह के बॉक्स तैयार कर उन्हें वेल्डिंग से सील कर दिया था। इन बॉक्सों के ऊपर थर्माकोल भरा गया था, ताकि बाहर से देखने पर किसी को शक न हो। यह घटना शनिवार रात करीब 10:30 बजे की है, जब ट्रक झांसी–शिवपुरी हाईवे पर शिवानी तिराहा के पास पहुंचा। वहां जीएसटी विभाग की टीम वाहनों की जांच कर रही थी और आबकारी टीम भी मौके पर मौजूद थी। ट्रक संदिग्ध लगने पर जब अधिकारियों ने चालक से पूछताछ करने की कोशिश की, तो वह ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

इसके बाद ट्रक को जीएसटी परिसर में ले जाया गया। जब वहां ट्रक को खुलवाया गया तो अंदर से शराब से भरी पेटियां मिलीं। जांच में ट्रक से कुल 503 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

Jhansi

लक्ष्मीकांत गौतम, सीओ सिटी ने बताया कि 31 जनवरी 2026 की रात में शिवानी तिराहे के पास चेकिंग की जा रही थी, चेकिंग के दौरान एक ट्रक को रुकवाया गया, जब ट्रक ड्राइवर से ट्रक के कागज मांगे गए तब ट्रक ड्राइवर कागज लाने के बहाने वहां से फरार हो गया, जब छानबीन की गई तब पता चला कि ट्रक में शराब की बोतलें हैं, संदिग्ध रूप से ट्रक के अंदर लोहेनुमा बने कंटेनर बॉक्स को इलेक्ट्रिक कटर से कटवाया गया तो वहां 503 इंपीरियल ब्लू शराब की बोतल बारमद हुईं, ट्रक मालिक सतीश और ट्रक ड्राइवर के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है, और गहनता से छानबीन की जा रही है।

यह भी पढ़ें: आगरा साइबर गिरोह का भंडाफोड़, चार शातिर साइबर ठग गिरफ्तार, 10 करोड़ की ठगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

Are You Satisfied DD News UP

Also Read This