मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सुनवाई की धीमी प्रगति, 6 फरवरी तक की अंतिम तिथि

Share This Article

पूरे प्रदेश में विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान आज से चलाया जा रहा है। सभी बूथों पर बीएलओ मतदाता सूची मसौदा दिखाएंगे। इसी क्रम में गोरखपुर में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को गति देने के लिए सभी बूथों पर विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान चलाया जा रहा है इस अभियान के अंतर्गत सभी बूथों पर बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई है जिस किसी मतदाता का नाम सूची में कट गया है या नए मतदाता के रूप में आवेदन करना है तो वे लोग कैंप में जाकर आवेदन कर सकते हैं और मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा सकते हैं।

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण- एसआइआर अभियान के तहत जिले में सुनवाई की प्रगति बहुत धीमी रही है। बिना मैपिंग वाले मतदाताओं के जागरूकता के अभाव और रुचि नहीं लेने के कारण ज्यादातर मतदाता निर्धारित तिथियों पर सुनवाई के लिए नहीं पहुंच पा रहे हैं। कई लोग अमान्य दस्तावेजों के साथ पहुंचने के कारण वापस लौट रहे हैं।

अब तक 2.83 लाख बिना मैपिंग वाले मतदाताओं में से केवल 40 प्रतिशत को ही नोटिस भेजा जा सका है। वहीं, केवल 20 प्रतिशत से भी कम की सुनवाई हो पाई है। सुनवाई की अंतिम तिथि 6 फरवरी निर्धारित है, और इसके लिए रोजाना 30 हजार से अधिक मतदाताओं की सुनवाई करनी होगी, जो वर्तमान संख्या से कहीं अधिक अधिकारियों की तैनाती की आवश्यकता दर्शाता है।

प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, अगर सुनवाई की तिथि नहीं बढ़ाई जाती है, तो एएसडी श्रेणी के 6.45 लाख मतदाताओं के बाद, बिना मैपिंग वाले डेढ़ लाख से अधिक मतदाताओं के नाम काटे जा सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी और डीएम दीपक मीणा ने बताया कि शनिवार को सभी बूथों पर बीएलओ फार्म 6, 7, और 8 के साथ मौजूद रहेंगे।

उन्होंने अपील की है कि सभी युवा जो 1 जनवरी 2026 तक 18 वर्ष के हो रहे हैं, या जिन्हें मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाना हो, वे अपने बूथों पर पहुंचकर फार्म 6 भरें। इसके साथ ही, जो लोग नाम कटवाना चाहते हैं या पते का संशोधन करवाना चाहते हैं, वे फार्म 7 और 8 भर सकते हैं।

हाईलाइट्स:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This