IMD ने 9 राज्यों में ठंड और बारिश का अलर्ट जारी किया, उत्तर भारत में शीतलहर का खतरा

IMD

Share This Article

मौसम विभाग (IMD) ने आज देश के 9 राज्यों में भीषण ठंड और मौसम में बदलाव का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान सहित अन्य उत्तर भारतीय राज्यों में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का अनुमान है। मौसम विभाग ने 5 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का भी अलर्ट जारी किया है।

घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट

IMD ने उत्तर भारत के 19 शहरों में शीतलहर के रौद्र रूप की चेतावनी दी है। साथ ही, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में सुबह और रात के समय घने से बहुत घने कोहरे की संभावना जताई है। उत्तर भारत के आठ राज्यों—दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, बिहार, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भीषण ठंड का अलर्ट जारी किया गया है।

भारी बारिश और आंधी का अलर्ट 

मौसम विभाग ने जिन 5 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है, उनमें राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख शामिल हैं। इन राज्यों में बारिश के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

IMD

31 जनवरी और 1 फरवरी का मौसम पूर्वानुमान  

31 जनवरी को राजस्थान में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 1 फरवरी को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के असर के बाद पहाड़ी क्षेत्रों से ठंडी हवाएं उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर रही हैं, जिससे तापमान में गिरावट आई है।

IMD

कोहरे का असर और यातायात पर प्रभाव  

लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 31 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में और गिरावट हो सकती है, जिससे सुबह और रात के समय घने कोहरे में वृद्धि हो सकती है। कोहरे का असर सड़क, रेल और हवाई यातायात पर पड़ सकता है, विशेष रूप से मैदानी इलाकों में दृश्यता कम होने की आशंका जताई गई है।

फरवरी में बदलाव और बारिश का अनुमान 

फरवरी की शुरुआत में मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा। 1 से 3 फरवरी के बीच एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। बारिश और वायुमंडलीय अस्थिरता के कारण कोहरे की तीव्रता में कमी आने के आसार हैं।

4 फरवरी से तापमान में गिरावट और ठंड का प्रभाव 

मौसम विभाग के अनुसार, 4 फरवरी से तापमान में फिर गिरावट आने की संभावना है, जिससे ठंड का असर दोबारा बढ़ सकता है। यह मौसम किसानों के लिए मिश्रित प्रभाव वाला रहेगा, जहां बारिश से रबी की फसलों को लाभ मिल सकता है, वहीं कोहरा और ठंड जनजीवन को प्रभावित कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Kanpur Dehat Latest News: मादक पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार | पुलिस ने करीब 1 क्विंटल गांजा पकड़ा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This