PT Usha Husband Passed Away: पीटी उषा के पति वी. श्रीनिवासन का निधन, खेल और राजनीतिक जगत में शोक की लहर

Share This Article

राज्यसभा सदस्य और भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा के पति वी. श्रीनिवासन का शुक्रवार यानी आज निधन हो गया। वह केरल के कोझिकोड जिले के थिक्कोड़ी पेरुमलपुरम स्थित अपने आवास पर अचानक गिर पड़े, जिसके बाद उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार के सूत्रों के अनुसार, आधी रात के आसपास उन्हें असहजता महसूस हुई थी।

इस दुखद घटना के समय पीटी उषा नई दिल्ली में थीं, जहां वह संसद के चल रहे सत्र में भाग लेने गई थीं। सूचना मिलते ही वह अपने गृहनगर के लिए रवाना हो गईं और उनके शीघ्र पहुंचने की उम्मीद है। श्रीनिवासन के अचानक निधन से देशभर में खेल और राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीटी उषा से फोन पर बात कर उन्हें सांत्वना दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। कई केंद्रीय मंत्रियों, राजनीतिक नेताओं, खिलाड़ियों और खेल प्रशासकों ने भी इस अपूरणीय क्षति पर दुख जताया है।

मलप्पुरम जिले के पोन्नानी निवासी वी. श्रीनिवासन एक पूर्व कबड्डी खिलाड़ी थे। बाद में उन्होंने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में अधिकारी के रूप में सेवा दी। वर्ष 1991 में उनका विवाह पीटी उषा से हुआ था। खेल और अनुशासन की मजबूत पृष्ठभूमि के बावजूद उन्होंने हमेशा एक सादगीपूर्ण सार्वजनिक जीवन जिया।

पीटी ऊषा

करीबी सहयोगियों के अनुसार, श्रीनिवासन अनुशासित, मृदुभाषी और खेल व सार्वजनिक सेवा के मूल्यों के प्रति गहराई से समर्पित व्यक्ति थे। पीटी उषा के शानदार एथलेटिक्स करियर से लेकर उनके सार्वजनिक और प्रशासनिक जीवन तक, वह हमेशा एक मजबूत सहारा बने रहे। उनके निधन से खेल जगत ने एक शांत लेकिन प्रेरक व्यक्तित्व को खो दिया है।

यह भी पढे़- Shaheed Diwas 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य नेताओं ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This