फतेहपुर मनरेगा घोटाला: पीएम आवास योजना में 55 लाख की हेराफेरी, बीडीओ गिरफ्तार

फतेहपुर

Share This Article

फतेहपुर जिले के असोथर विकासखंड अंतर्गत सरकंडी ग्राम पंचायत में विकास कार्यों से जुड़े भ्रष्टाचार का पर्दाफाश हुआ है। इसमें करीब 55 लाख की वित्तीय गड़बड़ी सामने आई है।जांच में पीएम आवास योजना ग्रामीण और मनरेगा जैसे विकास कार्यक्रमों के तहत लाभार्थियों को मजदूरी भुगतान किया जाना था जो फर्जी खातों में ट्रांसफर किया गया। विकास निधि का पैसा ग्राम प्रधान, ब्लॉक के अधिकारियों व कर्मचारियों ने गलत तरीके से हड़प लिया है। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद वर्तमान खंडविकास अधिकारी राहुल मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने ब्लाक स्तर के अधिकारियों सहित कुल 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस की विवेचना में भ्रष्टाचार में शामिल तत्कालीन असोथर बीडीओ विश्वनाथ पाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जिसकी घोटाले में ग्राम प्रधान के साथ अहम भूमिका रही है । पूरे प्रकरण में अब तक तीन गिरफ्तारी की जा चुकी हैं जिसमें ग्राम प्रधान पुष्पा द्विवेदी जेई नरेंद्र गुप्ता व तत्कालीन BDO विश्वनाथ पाल शामिल है।

जांच में सामने आया कि ग्राम पंचायत सरकंडी में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को मिलने वाली मनरेगा मजदूरी की राशि कथित रूप से हड़प ली गई थी। जिला स्तरीय जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि लगभग 55 लाख रुपये की मजदूरी लाभार्थियों के खातों में न जाकर अन्य व्यक्तियों के खातों में स्थानांतरित की गई।

इस मामले में 2 सितंबर 2025 को तत्कालीन बीडीओ असोथर राहुल मिश्रा ने अवर अभियंता और ग्राम विकास अधिकारियों समेत 10 कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इनमें से आठ नामजद कर्मचारी हाईकोर्ट से जमानत पर हैं, जबकि एक आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है।

मामले की विवेचना कर रहे सीओ थरियांव ने जांच के दौरान ग्राम प्रधान पुष्पा देवी का नाम सामने आने पर उन्हें जेई नरेंद्र गुप्ता के साथ गिरफ्तार किया था।

हाल ही में विवेचक ने जांच में पूर्व में असोथर में तैनात रहे बीडीओ और वर्तमान बीडीओ खजुहा समेत तीन अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता पाए जाने की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी थी। अनुमति मिलने के बाद बुधवार को असोथर पुलिस खजुहा ब्लॉक कार्यालय पहुंची और वहां मौजूद बीडीओ विश्वनाथ पाल को गिरफ्तार कर असोथर थाने ले गई।

सीओ थरियांव ने बताया कि वित्तीय अनियमितता की जांच में बीडीओ के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं। उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी। मामले की जांच फिलहाल जारी है।

यह भी पढ़ें: कुशीनगर पहुंचीं थाईलैंड की रानी: महापरिनिर्वाण मंदिर में पूजा, विश्व शांति की कामना

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This