jharkhand: झारखंड में सुरक्षाबलों और नक्सलियों में मुठभेड़… 1 करोड़ के इनामी सहित 10 नक्सली ढेर !

Jharkhand

Share This Article

Jharkhand: झारखंड (Jharkhand)  पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। यहां हुई एक जबरदस्त मुठभेड़ में 1 करोड़ रुपये के इनामी नक्सली अनल दा उर्फ पतिराम मांझी सहित 10 नक्सली ढेर हो गए। यह मुठभेड़ CRPF, झारखंड पुलिस (Jharkhand Police) और कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम ने की। अनल दा, जो कि भाकपा के सेंट्रल कमेटी मेंबर (CCM) थे, लंबे समय से सुरक्षाबलों की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल थे।

मुठभेड़ का खौ़फनाक दृश्य

यह मुठभेड़ Jharkhand के सारंडा जंगल के कुमडी और सामठा इलाके में हुई। सुरक्षाबलों को इलाके में नक्सलियों की गतिविधियों के बारे में सूचना मिली थी, जिसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। जैसे ही सुरक्षाबल नक्सलियों के नजदीक पहुंचे, नक्सलियों ने घेराबंदी देख अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिससे मुठभेड़ तेज हो गई। मुठभेड़ के दौरान 10 नक्सली मारे गए, जिनमें एक करोड़ रुपये का इनामी अनल दा भी शामिल था।

Jharkhand

 

नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

अनल दा के खिलाफ हत्या, ब्लास्ट, हथियारों की तस्करी और लूट जैसे गंभीर आरोप थे। सुरक्षाबलों के लिए यह बड़ी कामयाबी है क्योंकि अनल दा लंबे समय से नक्सलियों के खिलाफ अभियान में एक बड़ा सरदर्द था। इस मुठभेड़ के दौरान10 अन्य नक्सलियों के मारे जाने की जानकारी मिली है। मुठभेड़ के बाद पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है और अतिरिक्त बलों को तैनात किया गया है।

झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान की सफलता

सारंडा जंगल को लंबे समय से नक्सलियों का गढ़ माना जाता रहा है। यहां कई इनामी नक्सली नेता सक्रिय रहते थे। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक प्रहार किया, जिससे झारखंड में उग्रवादियों का सफाया संभव हो सकता है। यह मुठभेड़ सुरक्षाबलों के लिए एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है, क्योंकि अब तक इतनी बड़ी संख्या में नक्सली एक साथ नहीं मारे गए थे।

कार्रवाई जारी

मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है और सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षाबल इलाके पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और किसी भी तरह की नक्सली गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद झारखंड (Jharkhand) में नक्सलियों की ताकत को तोड़ने में मदद मिलेगी।

यह भी पढे़ – गणतंत्र दिवस 2026: दिल्ली पुलिस ने तैनात किया AI चश्मा, फेस रिकॉग्निशन और थर्मल स्कैनिंग से होगी हाईटेक सुरक्षा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This