SNL पर ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ का सरप्राइज रीयूनियन, फिन वोल्फहार्ड के मोनोलॉग में घुसे गैटन और कैलेब

Share This Article

लॉस एंजिल्स। नेटफ्लिक्स की सुपरहिट सीरीज़ Stranger Things के स्टार फिन वोल्फहार्ड का हालिया Saturday Night Live (SNL) एक्ट दर्शकों के लिए यादगार बन गया, जब उनके पुराने को-स्टार और दोस्त गैटन माटाराज़ो और कैलेब मैकक्लॉघलिन ने मज़ेदार अंदाज़ में उनका मोनोलॉग “क्रैश” कर दिया।

SNL के ओपनिंग मोनोलॉग में फिन वोल्फहार्ड ने ‘बच्चे से एडल्ट बनने’ पर चुटकी लेते हुए कहा, “मुझे पता है कि बहुत से लोग मुझे आज भी स्ट्रेंजर थिंग्स का बच्चा ही समझते हैं। लेकिन अब मैं 23 साल का हो चुका हूं और गर्व से कह सकता हूं कि मैं अब एक आदमी हूं। अब चीज़ें अलग हैं… जैसे मेरे चेहरे पर बाल आ गए हैं। हो सकता है सिर्फ़ एक ही बाल हो, लेकिन पार्टी तब शुरू होती है जब पहला मेहमान आता है।”
जैसा कि The Hollywood Reporter ने बताया।

इसके बाद फिन ने हंसते हुए कहा, “नए मुझसे मिलिए… आदमी मुझसे। स्ट्रेंजर थिंग्स खत्म हो गया है और मैं अब बच्चा नहीं रहा।”
इतना कहते ही मंच पर गैटन और कैलेब की एंट्री हुई और दोनों चिल्लाए—“और न ही हम!”—जिस पर पूरा स्टूडियो तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

दोनों ने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा, “हम अब पूर्व चाइल्ड स्टार हैं। और जब भी आप किसी हेडलाइन में ‘पूर्व चाइल्ड स्टार’ पढ़ते हैं, तो समझ लीजिए कि आगे सिर्फ़ अच्छी बातें ही होने वाली हैं।” इस लाइन ने दर्शकों को खूब हंसाया।

फिन वोल्फहार्ड का यह SNL एक्ट ऐसे समय पर आया है, जब उन्होंने हाल ही में एक्टिंग के साथ-साथ म्यूज़िक पर ज्यादा फोकस करने की बात कही थी। Deadline के मुताबिक, फिन ने कहा है कि वह वही एक्टिंग प्रोजेक्ट करेंगे, जिनसे उन्हें सच में लगाव हो। इसके अलावा वह अगले साल अपने बैंड के साथ टूर करने और एक नया एल्बम रिलीज़ करने की भी योजना बना रहे हैं।

गौरतलब है कि स्ट्रेंजर थिंग्स का पांचवां और आखिरी सीज़न तीन हिस्सों में रिलीज़ हुआ। वॉल्यूम-1 26 नवंबर को, वॉल्यूम-2 25 दिसंबर को और सीरीज़ का फिनाले 31 दिसंबर को आया, जिसे कुछ सिनेमाघरों में भी दिखाया गया। आखिरी एपिसोड दो घंटे आठ मिनट का था, जो इस सीरीज़ का अब तक का सबसे लंबा एपिसोड माना जा रहा है।

SNL के मंच पर हुए इस हल्के-फुल्के रीयूनियन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि स्ट्रेंजर थिंग्स की दोस्ती स्क्रीन से बाहर भी उतनी ही मजबूत और मनोरंजक है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This