National Stock Exchange : वैश्विक शेयर बाजार में भारत की बड़ी उपलब्धि, 64.1 अरब डॉलर पहुंचा NSE का बाजार पूंजीकरण

Share This Article

National Stock Exchange : भारत के नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने वैश्विक बाजार में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बाजार पूंजीकरण के आधार पर एनएसई दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज बन गया है। इसने जर्मनी के ड्यूश बोर्स और लंदन स्टॉक एक्सचेंज समूह को पीछे छोड़ दिया है।

एनएसई का बाजार पूंजीकरण करीब 64.1 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया है। वहीं, जर्मनी के ड्यूश बोर्स का बाजार पूंजीकरण 63.4 अरब डॉलर और लंदन स्टॉक एक्सचेंज समूह का 62.4 अरब डॉलर है। वैश्विक रैंकिंग में सीएमई समूह 111.6 अरब डॉलर के बाजार पूंजीकरण के साथ पहले स्थान पर है। इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज 99.4 अरब डॉलर के साथ दूसरे स्थान पर है। इस सूची में एनएसई तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। एनएसई के शेयर 2,369 रुपये 65 पैसे पर कारोबार कर रहे थे। 24 सितंबर को शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने के बाद से इसमें करीब 32 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें: Akhilesh Yadav 26 नवंबर को ‘जन-मन घोषणापत्र’ जारी करेंगे | UP Election 2027 | Jan-Man Ghoshna Patra

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This