Lucknow में ‘अनादि’ मूर्तिकला प्रदर्शनी का आगाज, कांस्य और पत्थर की कलाकृतियों ने मोहा मन

Lucknow, अनादि

Share This Article

Lucknow की कोकोरो आर्ट गैलरी (Kokoro art gallery) में मूर्तिकार डॉ. अजय कुमार की एकल मूर्तिकला प्रदर्शनी ‘अनादि’ (Anadi) का शुभारंभ हो गया है। जहां पत्थर और कांस्य से बनी कलाकृतियों में प्रकृति, भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है।

कला जब परंपरा से जुड़ती है तो पत्थर भी बोलने लगते हैं और धातु में भी जीवन के भाव नजर आने लगते हैं। कुछ ऐसी ही कलात्मक अभिव्यक्ति देखने को मिल रही है लखनऊ की कोकोरो आर्ट गैलरी में, जहां मूर्तिकार डॉ. अजय कुमार की एकल मूर्तिकला प्रदर्शनी ‘अनादि’ का शुभारंभ हुआ। प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रो. पी. राजीव नयन ने दीप प्रज्वलित कर किया। जबकि इसका क्यूरेशन डॉ. वंदना सहगल ने किया है। प्रदर्शनी में रखी गईं कांस्य और प्राकृतिक पत्थरों से बनी कलाकृतियां अपनी अनूठी बनावट और विषयवस्तु से दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं। भगवान शिव, नंदी, सर्प और कछुए की आकृतियां भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और प्रकृति के साथ मनुष्य के गहरे रिश्ते को दर्शाती हैं।

‘अनादि’ सिर्फ मूर्तियों की प्रदर्शनी नहीं, बल्कि प्रकृति, जीवन और आध्यात्मिक चेतना को समझने की एक कलात्मक कोशिश भी है। यहां कलाकार ने पत्थरों के मूल स्वरूप, उनकी प्राकृतिक बनावट और आकृतियों को बरकरार रखते हुए कांस्य के साथ उनका खूबसूरत संयोजन किया है। पारंपरिक ढोकरा यानी लॉस्ट वैक्स कास्टिंग तकनीक से तैयार की गईं ये कलाकृतियां भारतीय शिल्प परंपरा की समृद्ध विरासत को समकालीन दृष्टिकोण के साथ सामने रखती हैं। इनमें पशु-पक्षियों और दूसरे जीवों के जरिए प्रकृति के विविध रूपों को भी अभिव्यक्त किया गया है।

डॉ. अजय कुमार लखनऊ और ग्वालियर के प्रतिष्ठित मूर्तिकार हैं। ललित कला में पीएचडी और मूर्तिकला में स्नातकोत्तर की शिक्षा हासिल करने वाले डॉ. अजय कुमार की कला का दायरा सिर्फ कांस्य तक सीमित नहीं है। वो टेराकोटा, लकड़ी और लोहे जैसी अलग-अलग सामग्रियों के जरिए भी अपनी रचनात्मक सोच को आकार देते हैं। फिलहाल ‘अनादि’ प्रदर्शनी 19 दिसंबर 2026 तक कला प्रेमियों और दर्शकों के लिए खुली रहेगी। जहां सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक इन कलाकृतियों का दीदार किया जा सकता है। हालांकि रविवार को गैलरी बंद रहेगी।

यह भी पढ़ें: WhatsApp Web यूजर्स सावधान! गृह मंत्रालय की चेतावनी, एक गलती से लीक हो सकती है Privacy

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This