WhatsApp Web users: अगर आप भी कंप्यूटर या लैपटॉप पर व्हाट्सएप वेब का इस्तेमाल करते हैं। तो जरा सी लापरवाही आपके निजी चैट और अकाउंट की सुरक्षा खतरे में डाल सकती है। गृह मंत्रालय (MHA) ने व्हाट्सएप वेब यूजर्स के लिए साइबर सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है।
यदि आप भी अपने व्हाट्सएप को वेब पर लॉगिन करके चलाते है तो सावधान हो जाइए। सेंट्रल सिविल साइबर कोऑर्डिनेशन सेंटर यानि I4C की नेशनल क्राइम थ्रेट एनालिटिक्स यूनिट ने एलआईपीए वेब के उपयोग को लेकर सुरक्षा चेतावनी जारी की है। साइबर एजेंसी के मुताबिक अगर किसी दूसरे व्यक्ति को आपके एक्टिव व्हाट्सएप वेब सेशन का एक्सेस मिल जाता है। तो वो आपकी निजी चैट पढ़ने के साथ-साथ आपके अकाउंट से दूसरों को मैसेज भी भेज सकता है। इतना ही नहीं आपकी पहचान का इस्तेमाल करके साइबर अपराधी आपके परिचितों को फिशिंग लिंक भेजकर ठगी का शिकार बना सकते हैं। ऐसे में यूजर्स को धोखाधड़ी से बचाने के लिए I4C ने कुछ सावधानियां बताई है।
WhatsApp Web पर लापरवाही… पड़ सकती है भारी!
– गृह मंत्रालय ने व्हाट्सएप वेब के सुरक्षित उपयोग के लिए एडवॉजरी जारी की है
– लॉग-इन आउट हैकर्स पर आप अपने निजी संदेश स्टॉक से धोखाधड़ी कर सकते हैं
– व्हाट्सएप वेब पर कभी भी सरकारी, वित्तीय या अत्यंत विश्वसनीय जानकारी साझा न करें
– ऑफिस या किसी भी साझा कंप्यूटर पर अपना पसंदीदा, स्थायी रूप से लॉग-इन न रखें
– काम होने के बाद केवल टैब बंद न करें, बल्कि लॉग-आउट निश्चित रूप से करें
– अति आवश्यक पर विश्वसनीय कंप्यूटर में गुप्त मोड का उपयोग करके लॉग-आउट करें
– साइबर कैफे, होटल या किसी भी अन्य पब्लिक कंप्यूटर पर अपना कभी लॉग-इन न करें
– अपनी फाइलों को सुरक्षित रखें, सॉफ्टवेयर अपडेट करें और अनजान फाइलों को डाउनलोड न करें
ये सावधानियां आम आदमी को किसी बड़े साइबर फ्रॉड से बचा सकती है। इसलिए व्हाट्सएप वेब का इस्तेमाल करते समय सुरक्षा के सभी नियमों का पालन करें और अपना अकाउंट किसी दूसरे के लिए खतरा बनने से बचाएं।

