UP blackout Mock drill: बलरामपुर और मेरठ में हवाई हमले जैसी आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए ब्लैक आउट मॉक-ड्रिल (mock drill) का आयोजन किया गया। दोनों जिलों में शाम छह बजे सायरन बजते ही बिजली आपूर्ति बंद कर ब्लैक आउट का अभ्यास किया गया।
बलरामपुर के भगौती गंज चौराहे और मेरठ की पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित इस अभ्यास के दौरान हवाई हमले और ड्रोन अटैक की काल्पनिक स्थिति तैयार की गई। इसमें भवन क्षतिग्रस्त होने, आग लगने और मलबे में लोगों के फंसे होने का दृश्य दिखाया गया। पुलिस, अग्निशमन, स्वास्थ्य विभाग, नागरिक सुरक्षा, होमगार्ड, एनसीसी और आपदा मित्रों की टीमों ने राहत एवं बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया।
घायलों को सुरक्षित निकालकर प्राथमिक उपचार दिया गया और एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। अधिकारियों ने बताया कि मॉक-ड्रिल का उद्देश्य आपात स्थिति में विभागीय समन्वय, त्वरित कार्रवाई और आमजन की सुरक्षा संबंधी तैयारियों को परखना है।

यह भी पढ़ें: India-Nepal: भारत और नेपाल ने दक्षिण एशिया उपग्रह के उपयोग के लिए समझौता किया


