Nepal PM Balendra Shah India visit: भारत दौरे पर पहुंचे नेपाल के पीएम बालेंद्र शाह, 23 नवंबर को PM Modi के साथ करेंगे अयोध्या-जनकपुरधाम ट्रेन का उद्घाटन

Nepal PM Balendra Shah India visit

Share This Article

Nepal PM Balendra Shah India visit: भारत और नेपाल के रिश्तों को रेल कनेक्टिविटी के जरिए नई रफ्तार मिलने जा रही है। भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या और माता सीता की जन्मभूमि जनकपुरधाम को सीधे रेल मार्ग से जोड़ने की तैयारी पूरी हो चुकी है। इसी कड़ी में नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह (Balendra Shah) रविवार को दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर भारत पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने उनका स्वागत किया। मार्च में प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद बालेंद्र शाह का यह पहला भारत दौरा है, जिसे दोनों देशों के आपसी संबंधों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।

राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

बालेंद्र शाह भारत दौरे के पहले दिन विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात कर रहे हैं। यात्रा के दूसरे दिन यानी सोमवार 23 नवंबर को राष्ट्रपति भवन में उनका औपचारिक स्वागत किया जाएगा। विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस दौरान नेपाल के प्रधानमंत्री राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बालेंद्र शाह के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी, जिसमें दोनों नेता भारत-नेपाल संबंधों (India-Nepal relations) के सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे और आपसी हित से जुड़े क्षेत्रीय व अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

अयोध्या-जनकपुरधाम ट्रेन का रूट और टाइमटेबल

द्विपक्षीय वार्ता के बाद दोनों प्रधानमंत्री अयोध्या और नेपाल के जनकपुरधाम के बीच चलने वाली नई साप्ताहिक ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। यह अयोध्या जनकपुरधाम ट्रेन कुल 604 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और इसके सफर में करीब 19 घंटे का समय लगेगा।

रेलवे की ओर से तय किए गए प्रमुख स्टॉपेज में अयोध्या धाम, गोरखपुर, बस्ती, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, मधुबनी और जयनगर शामिल हैं। यह ट्रेन हफ्ते में एक दिन चलेगी, जो हर शनिवार को जनकपुरधाम से और हर सोमवार को अयोध्या कैंट से रवाना होगी।

अयोध्या धाम स्टेशन पर तैयारियां तेज, 28 नवंबर से आम यात्रियों को सुविधा

इस नए भारत नेपाल रेल संपर्क के उद्घाटन को लेकर अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। स्टेशन परिसर को फूलों से सजाया जा रहा है और प्लेटफॉर्म नंबर एक पर मुख्य कार्यक्रम के लिए मंच तैयार किया जा रहा है। उम्मीद है कि 28 नवंबर से यह ट्रेन आम यात्रियों के लिए नियमित रूप से चलने लगेगी।

दोनों देशों के लोगों को मिलेगा सीधा लाभ

धार्मिक और सांस्कृतिक नजरिए से यह रेल सेवा दोनों देशों के श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सहूलियत लेकर आएगी। रामायण से जुड़े दो प्रमुख तीर्थस्थलों अयोध्या और जनकपुरधाम के बीच अब सीधी रेल यात्रा संभव हो सकेगी। इसके साथ ही बिहार और नेपाल के सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों को पढ़ाई, कारोबार और पारिवारिक कामों के लिए सीमा पार आने-जाने में काफी आसानी होगी। यह रेल सेवा दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क को पहले से ज्यादा मजबूत बनाएगी।

यह भी पढ़ें: UP Police में बड़ा फेरबदल: 144 DSP और ACP के तबादले, Lucknow समेत कई कमिश्नरेट में बदले अफसर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This