UP Police में बड़ा फेरबदल: 144 DSP और ACP के तबादले, Lucknow समेत कई कमिश्नरेट में बदले अफसर

UP Police

Share This Article

UP Police: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव करते हुए 144 पुलिस उपाधीक्षकों (DSP) और सहायक पुलिस आयुक्तों (ACP) के तबादले कर दिए गए हैं। रविवार को जारी इस तबादला सूची में प्रदेश के कई जिलों के साथ-साथ पुलिस कमिश्नरेट, पीएसी वाहिनियों और विशेष इकाइयों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। कई अफसरों को एक जिले से दूसरे जिले भेजा गया है, तो वहीं कुछ को कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया है।

Lucknow कमिश्नरेट में नई तैनाती और बदलाव 

इस यूपी पुलिस तबादला सूची के अनुसार, लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात सुजीत कुमार दुबे को अयोध्या, रजनीश वर्मा को बागपत और राधा रमण सिंह को खीरी भेजा गया है। दूसरी तरफ, प्रयागराज कमिश्नरेट से विवेक यादव को लखनऊ कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया है। उन्नाव से अरविंद कुमार-I को लखनऊ कमिश्नरेट भेजा गया है, जबकि फिरोजाबाद से अमरीश कुमार को भी लखनऊ कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

UP Police: कई जिलों के पुलिस उपाधीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले 

144 DSP एसीपी ट्रांसफर की इस लिस्ट में कई जिलों के अधिकारियों को बदला गया है। शोभित कुमार को बुलंदशहर से कानपुर देहात, दिलीप कुमार सिंह को कानपुर नगर कमिश्नरेट से मीरजापुर, शुभम तोडी को आजमगढ़ से संभल और अतुल कुमार सिंह-I को अमेठी से महराजगंज भेजा गया है। इसी तरह महेंद्र कुमार शुक्ला को अयोध्या से महोबा, रवि कुमार गुप्ता को प्रयागराज कमिश्नरेट से गोंडा और नीलेश मिश्रा को बरेली से गोरखपुर स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा आशुतोष तिवारी और राजेश सिंह को हरदोई, राजेश कुमार सिंह को गोंडा से शाहजहांपुर, कुलदीप कुमार गुप्ता को मुरादाबाद से मुजफ्फरनगर, चमन सिंह चावड़ा को भदोही से मथुरा और मधुप कुमार सिंह को बुलंदशहर से बरेली में तैनात किया गया है।

गाजियाबाद से लेकर वाराणसी तक कमिश्नरेट में फेरबदल

यूपी पुलिस कमिश्नरेट बदलाव के तहत ओंकार दत्त तिवारी को गोरखपुर से गाजियाबाद कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया है। रामकरन को बुलंदशहर से लखनऊ कमिश्नरेट, भास्कर वर्मा को गाजियाबाद से कानपुर नगर कमिश्नरेट और सिद्धार्थ गौतम को गाजियाबाद से गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट भेजा गया है। वहीं, शकील अहमद को लखनऊ से आगरा कमिश्नरेट, मुनेन्द्र पाल सिंह को मीरजापुर से प्रयागराज कमिश्नरेट, रविकान्त पारासर को सहारनपुर से वाराणसी कमिश्नरेट और प्रज्ञा पाठक को वाराणसी कमिश्नरेट से लखनऊ कमिश्नरेट में नई जिम्मेदारी मिली है।

PAC इकाइयों में तैनाती और दो तबादले निरस्त

PAC और विशेष इकाइयों में भी बदलाव हुए हैं। बृजमोहन राय को फतेहपुर से एपीटीएस चुनार, मीरजापुर और रामवीर सिंह को झांसी से चौथी वाहिनी एसएसएफ, मथुरा भेजा गया है। देव प्रकाश को मीरजापुर परिक्षेत्र कार्यालय से 39वीं वाहिनी पीएसी, मीरजापुर में सहायक सेनानायक बनाया गया है। दिनेश दत्त मिश्र को मऊ से 10वीं वाहिनी पीएसी, बाराबंकी और अनिल कुमार को 49वीं वाहिनी पीएसी, गौतमबुद्धनगर से पुलिस अकादमी, मुरादाबाद भेजा गया है।

इसके साथ ही सूची में दो अधिकारियों के पहले से प्रस्तावित तबादले निरस्त कर दिए गए हैं। इनमें धर्मेंद्र सिंह यादव का 35वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ से पुलिस अकादमी, मुरादाबाद और अरुण कुमार का साइबर क्राइम मुख्यालय, लखनऊ से सुलतानपुर के लिए प्रस्तावित स्थानांतरण रद्द किया गया है।

यह भी पढ़ें: Kanpur marriage fraud case: पिछली दो शादियां छिपाकर की तीसरी शादी, 16 लाख लेकर फरार हुई महिला समेत 6 गिरफ्तार

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This