Janjatiya Gaurav Diwas: पीएम मोदी जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर 3,000 करोड़ रुपये की 246 विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

Janjatiya Gaurav Diwas

Share This Article

Janjatiya Gaurav Diwas: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आयोजित हो रहे ‘जनजातीय गौरव दिवस’ समारोह में शामिल होंगे। ‘धरती आबा’ भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के विशेष अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में वे उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे और देश भर के जनजातीय समुदायों के उत्थान के लिए लगभग 3,000 करोड़ रुपये लागत की 246 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। इन पहलुओं का मुख्य उद्देश्य जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और सामुदायिक बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ बनाना है।

173 परियोजनाओं का उद्घाटन और सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण

इस आयोजन के दौरान प्रधानमंत्री 173 परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इनमें जानजातीय छात्रों के लिए 38 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) और प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम-जनमन) के अंतर्गत निर्मित 100 बहुउद्देश्यीय केंद्र शामिल हैं, जो सेवाओं की आपूर्ति और सामुदायिक गतिविधियों के केंद्र के रूप में कार्य करेंगे। इसके अतिरिक्त पीएम-जनमन और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (डीएजेजीयूए) से जुड़ी अन्य परियोजनाएं भी शुरू की जाएंगी।

जनजातीय संस्कृति और इतिहास को सहेजने के उद्देश्य से अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में ‘ट्राइबल रिसर्च इंस्टीट्यूट’ (टीआरआई) भवन और मिजोरम के आइजोल में ‘रोपुइलियानी जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय’ का भी लोकार्पण होगा। यह संग्रहालय 19वीं सदी की साहसी मिजो महिला प्रमुख ‘रोपुइलियानी’ को समर्पित है, जिन्होंने ब्रिटिश शासन के विरुद्ध डटकर संघर्ष किया था। यह केंद्र मिजो स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के साथ-साथ वहां की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और ऐतिहासिक धरोहर को प्रदर्शित करेगा।

शिक्षा और आजीविका के लिए नई आधारशिला

इसी के साथ प्रधानमंत्री 19 नए एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों का शिलान्यास करेंगे, जिससे जनजातीय बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। जनजातीय उत्पादकों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए 12 जनजातीय बहुउद्देशीय विपणन केंद्रों (टीएमएमसी) तथा पीएम-जनमन और डीएजेजीयूए के तहत 42 अन्य परियोजनाओं की भी आधारशिला रखेंगे।

जनजातीय गौरव पखवाड़ा का समापन

यह कार्यक्रम 1 से 15 नवंबर 2026 तक देश भर में मनाए जा रहे ‘जनजातीय गौरव पखवाड़ा’ के समापन का प्रतीक भी होगा। इस पखवाड़े के दौरान राष्ट्रीय व जमीनी स्तर पर अनेक आयोजन हुए, जिनमें ईएमआरएस छात्रों के साथ राष्ट्रपति का संवाद, राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव, आदिवासी चिकित्सकों का प्रशिक्षण, विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) के लिए स्वास्थ्य एवं पोषण शिविर तथा ‘धरती आबा जनभागीदारी अभियान’ के अंतर्गत सामुदायिक सेवा अभियान शामिल है।

यह भी पढ़ें: छठ व्रतियों के बीच पहुंचे BJP अध्यक्ष नितिन नबीन, बांटी पूजा सामग्री | Bihar News

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This