रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठियों पर, CM Yogi का कड़ा एक्शन

CM Yogi

Share This Article

CM Yogi Adityanath ने यूपी में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है। सीएम योगी ने इस संबंध में 17 नगर निकायों को निर्देश दिए हैं और राज्य के हर मंडल में डिटेंशन सेंटर स्थापित करने को कहा है।

यूपी में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के खिलाफ योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है… सीएम ने घुसपैठियों की पहचान और उनके निष्कासन की प्रक्रिया पूरी होने तक उन्हें रखने के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है… इसके लिए उन्होंने 17 नगर निकायों को निर्देश दिए हैं… सीएम के निर्देश जारी होते ही प्रशासनिक अधिकारी एक्शन में आ गए हैं और बड़े स्तर पर अभियान शुरू कर दिया है… सीएम योगी ने क्या निर्देश दिए आइए जानते हैं…

Yogi

घुसपैठियों के खिलाफ योगी सरकार का बड़ा एक्शन :  

– सीएम योगी ने बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों पर बड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं
– उन्होंने इस संबंध में 17 नगर निकायों को निर्देश दिए हैं
– सीएम ने नगर निकायों में काम करने वाले रोहिंग्या बांग्लादेशियों की सूची बनाने को कहा है
– इसमें निकायों में सफाई, मजदूरी या अस्थायी काम करने वाले संदिग्ध लोगों की पहचान शामिल है
– यह सूची कमिश्नर और आईजी को सौंपी जाएगी
– मुख्यमंत्री ने राज्य के हर मंडल में डिटेंशन सेंटर स्थापित करने का निर्देश दिया है
– कमिश्नर और आईजी को पहले चरण में ही डिटेंशन सेंटर बनाने का निर्देश दिया गया है
– इन केंद्रों पर उन विदेशी नागरिकों को रखा जाएगा जो बिना वैध दस्तावेजों के उत्तर प्रदेश में रह रहे हैं

यह भी पढ़ें : प्रिविलेज मोशन के सवाल पर Renuka Chowdhury बोलीं- ‘भौ.-भौ., और क्या बोलूं 

सीएम योगी के इस कदम से यूपी में अवैध तरीके से रह रहे विदेशी नागरिकों पर नियंत्रण सुनिश्चित किया जाएगा और आगे की कानूनी प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित किया जा सकेगा। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में प्रदेशभर में बड़े पैमाने पर कार्रवाई देखने को मिल सकती है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This