Dhanteras 2026: Varanasi के बुलानाला स्थित धन्वंतरि निवास में धनतेरस के अवसर पर भगवान धन्वंतरि की स्वर्ण प्रतिमा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। यहां पिछले 300 वर्षों से अधिक समय से यह परंपरा निभाई जा रही है।
काशी के प्रसिद्ध वैद्य परिवार की ओर से आयोजित इस विशेष पूजा में हजारों श्रद्धालुओं को भगवान के दर्शन का अवसर मिलता है। भगवान धन्वंतरि को आयुर्वेद का देवता माना जाता है। मान्यता है कि भगवान धन्वंतरि का काशी से विशेष संबंध रहा है।
धन्वंतरि जयंती पर श्रद्धालु यहां पहुंचकर पूजा-अर्चना करते हैं और सुख-स्वास्थ्य की कामना करते हैं। इस अवसर पर प्रदेश के आयुष राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर मिश्र और वैद्य समीर शास्त्री भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: Ghaziabad के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में पुलिस चौकी में विस्फोट | DD News UP






