Noida Deepotsav: नोएडा में काशी-अयोध्या जैसा नजारा, यमुना तट पर प्रज्वलित होंगे 21 हजार दीप

Noida Deepotsav

Share This Article

Noida Deepotsav: छोटी दीपावली (नरक चतुर्दशी) के पावन अवसर पर दिल्ली-एनसीआर के निवासियों को काशी और अयोध्या की अलौकिक धार्मिक परंपराओं की झलक नोएडा में ही देखने को मिलेगी। शनिवार को सेक्टर-94 स्थित कालिंदी कुंज पुल के निकट यमुना घाट पर भव्य ‘श्री यमुना सनातन ज्योति महासंगम-2026’ का आयोजन होने जा रहा है। नोएडा के इतिहास में पहली बार इतने विशाल स्तर पर मां यमुना की महाआरती और दीपोत्सव मनाया जाएगा।

21 हजार दीपों से जगमगाएगा यमुना तट

इस अलौकिक आयोजन के दौरान यमुना तट को 21,000 प्रज्वलित दीपों से रोशन किया जाएगा। कार्यक्रम में विशेष रूप से काशी से पधारे 11 वैदिक आचार्य मां यमुना की भव्य महाआरती संपन्न कराएंगे। यह पूरा धार्मिक आयोजन दोपहर 3:00 बजे से आरंभ होकर शाम 7:00 बजे तक चलेगा।

वैदिक महायज्ञ और सांस्कृतिक रंग

चार घंटे चलने वाले इस कार्यक्रम में केवल आरती ही नहीं, बल्कि कई आध्यात्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियां भी आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेंगी। आयोजन में वैदिक महायज्ञ, सामूहिक दीपदान, भक्तिमय सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और वैदिक मंत्रोच्चार का संगम देखने को मिलेगा। आयोजकों का उद्देश्य है कि जो लोग समय या दूरी की वजह से काशी और अयोध्या जाकर वहां की आरती व दीपोत्सव का आनंद नहीं ले पाते, वे नोएडा में ही उसी दिव्य अनुभूति का साक्षी बन सकें।

सनातन संस्कृति का संवर्धन और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. गुरुजी गौतम ऋषि के अनुसार, इस आयोजन का मूल ध्येय सनातन संस्कृति के संवर्धन के साथ-साथ यमुना नदी की स्वच्छता, पर्यावरण की रक्षा और समाज में आपसी समरसता का संदेश देना है।

कार्यक्रम अध्यक्ष दिनेश जैन तथा राष्ट्रीय महासचिव ठाकुर मान सिंह चौहान ने दिल्ली-एनसीआर के सभी श्रद्धालुओं और नागरिकों से अपने परिवार सहित इसमें शामिल होने की अपील की है। इस पावन अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं और युवाओं को मां यमुना की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प भी दिलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में दीपोत्सव के अवसर पर उपराष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री करेंगे प्रभु श्रीरामलला की आरती

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This