Varanasi: एयर शो से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी 2 दिवसीय काशी दौरे पर

Varanasi

Share This Article

Varanasi: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंच रहे हैं। जिला प्रशासन के मुताबिक, राजनाथ सिंह शाम करीब पांच बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे सड़क मार्ग से 39 जीटीसी जाएंगे। इसके बाद संकटमोचन और कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। रात में उनका ठहराव 39 जीटीसी में होगा। वहीं, CM Yogi शाम करीब पांच बजकर दस मिनट पर संस्कृत विश्वविद्यालय के मैदान में बने हेलीपैड पर पहुंचेंगे।

इसके बाद वे सर्किट हाउस जाएंगे और प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। सीएम योगी नमो घाट का निरीक्षण भी करेंगे। इसके अलावा, सीएम योगी काशी विश्वनाथ और कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे और रात सर्किट हाउस में बिताएंगे। अगले दिन सुबह मुख्यमंत्री मिर्जामुराद स्थित जनता इंटर कॉलेज के हेलीपैड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी करेंगे। इसके बाद वे प्रधानमंत्री के साथ एयर शो समेत अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें: Varanasi News: काशी में Wings of Ganges Air Show का Grand Finale | PM Modi, Rajnath Singh, CM Yogi | DD News UP

यह भी पढ़ें: Ayodhya Deepotsav 2026: 2,100 स्वदेशी ड्रोन से दिखेगी रामायण | CM Yogi ने परखी तैयारियां

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This