Asian Para Games 2026: भारत की इन दो बेटियों ने रचा इतिहास, एक ने जीता gold तो दूसरी ने जीता silver

Asian Para Games 2026

Share This Article

Asian Para Games 2026: खेल के मैदान से जब देश के खिलाड़ियों की जीत की खबरें सामने आती हैं, तो हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। एशियन पैरा गेम्स में भारत की दो प्रतिभावान खिलाड़ियों ने एक बार फिर देश का नाम रोशन कर दिया है। भारत की स्टार एथलीट सुवर्णा राज (Suvarna Raj) ने महिलाओं की डिस्कस थ्रो एफ54 स्पर्धा में 15.66 मीटर के शानदार थ्रो के साथ गोल्ड मेडल (gold medal) अपने नाम कर लिया है। वहीं, दूसरी ओर पहली बार इस प्रतियोगिता में उतर रही स्वाति चौधरी ने महिलाओं की डब्ल्यू1 इंडिविजुअल आर्चरी स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतकर देश के लिए एक नया इतिहास रच दिया है।

सुवर्णा राज का कमाल, डिस्कस थ्रो में देश को दिलाया गोल्ड

सुवर्णा राज ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर पोडियम पर सर्वोच्च स्थान हासिल किया। उन्होंने अपनी छह कोशिशों में से पांच बार 15 मीटर के आंकड़े को पार किया, जो उनके खेल में गजब के धैर्य और निरंतरता को दिखाता है। सुवर्णा ने अपनी पांचवीं कोशिश में 15.66 मीटर का बेस्ट थ्रो करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस स्पर्धा में ईरान की शाहला हदीदी ने 15.45 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर और वियतनाम की थी न्गोक थ्यू गुयेन ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।

साल 2017 से लगातार अपने खेल और कड़ी मेहनत के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहीं सुवर्णा ने साबित कर दिया कि पक्का इरादा हो तो हर मुश्किल आसान हो जाती है। खेल के अलावा सुवर्णा एक जानी-मानी डिसेबिलिटी राइट्स एडवोकेट भी हैं और चुनाव आयोग की ब्रांड एंबेसडर के तौर पर भी काम कर चुकी हैं।

स्वाति चौधरी ने तीरंदाजी में रचा इतिहास, जीता सिल्वर मेडल

इस टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला खेल रहीं Swati Chaudhary ने भी देश का मान बढ़ाया है। गुरुवार को खेले गए मुकाबले में स्वाति ने महिलाओं की डब्ल्यू1 इंडिविजुअल आर्चरी स्पर्धा के फाइनल तक का सफर तय किया। हालांकि खिताबी मुकाबले में उन्हें चीन की मजबूत खिलाड़ी मेंगकान सेन के खिलाफ कड़ी टक्कर के बाद 4-6 से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने सिल्वर मेडल (silver medal) अपने नाम कर इतिहास रच दिया।

डब्ल्यू1 बेहद तकनीकी कैटेगरी है, जिसमें शरीर के चारों अंगों में गंभीर दिक्कतों वाले एथलीट हिस्सा लेते हैं। सीमित संसाधनों और वित्तीय चुनौतियों के बावजूद स्वाति का यह विश्वस्तरीय प्रदर्शन आने वाले समय के खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी मिसाल बन गया है।

यह भी पढ़ें: Poland PM Donald Tusk India visit: हैदराबाद हाउस में हुई अहम चर्चा, रक्षा और अंतरिक्ष सहयोग पर बनी सहमति

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted