IND W vs ZIM W 3rd T20I: रायपुर में भिड़ेंगे भारत और जिम्बाब्वे, क्लीन स्वीप पर होगी टीम इंडिया की नजर

IND W vs ZIM W 3rd T20I

Share This Article

IND W vs ZIM W 3rd T20I: मंगलवार को भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 (T20) श्रृंखला का तीसरा एवं अंतिम मुकाबला खेला जाएगा। हालांकि शुरुआती दो मैच जीतकर भारतीय टीम पहले ही इस सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर चुकी है। दोनों टीमों का आमना-सामना रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा, जहाँ यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा।

दूसरे टी-20 (T20) मुकाबले में शैफाली का बेहतरीन प्रदर्शन

रविवार को रायपुर में खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे को 9 विकेट से करारी शिकस्त देकर 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली थी। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 102 रन ही बना सकी थी। जवाब में उतरी भारतीय टीम के लिए शैफाली वर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मात्र 24 गेंद में अपना 22वां टी-20 (T20) अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक जड़ा और 55 रन बनाकर आउट हो गईं। वहीं, स्मृति मंधाना ने 25 गेंद पर नाबाद 47 रन की बेहतरीन पारी खेली, जिससे भारत ने मात्र 8.5 ओवर में ही 1 विकेट खोकर 104 रन बनाकर जीत दर्ज की थी।

इस मुकाबले में युवा ऑफ-स्पिनर निकी प्रसाद ने अपने टी-20 करियर का दूसरा मैच खेलते हुए अपनी पहली ही गेंद पर सेट बल्लेबाज चिपो मुगेरी-तिरिपानो को 34 रन पर विकेटकीपर ऋचा घोष के हाथों कैच आउट कराया और अगली ही गेंद पर न्याशा ग्वानजुरा को शून्य पर आउट किया था।

टीम इंडिया के खिलाड़ी

स्मृति मंधाना (कप्तान), हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), शैफाली वर्मा, निकी प्रसाद, अरुंधति रेड्डी, मिन्नू मणि, प्रेमा रावत, अनुष्का शर्मा, नंदनी शर्मा, गुनालन कमलिनी, क्रांति गौड़, जिन्तिमणि कलिता, श्री चरणी, दीप्ति शर्मा

टीम जिम्बाब्वे के खिलाड़ी

जोसेफिन नकोमो (कप्तान), केलिस नधलोवु, बिलव्ड बिजा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, चिएद्जा धुरुरू (विकेटकीपर), न्याशा ग्वानज़ुरा, मोडेस्टर मुपाचिक्वा, शार्ने मेयर्स, लोरिन फिरी, फ्रांसिस्का चिपारे, कुडज़ई चिगोरा, नोमवेलो सिबांडा, ओलिन्दर चारे, मिशेल मावुंगा, तेंडाई मकुशा

यह भी पढ़ें: भारत-न्यूज़ीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता लागू, आर्थिक विकास को मिलेगी नई गति

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted