Bulandshahr Road Accident: बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा…5 श्रद्धालुओं की मौत! DD News Uttar Pradesh

Bulandshahr Road Accident

Share This Article

Bulandshahr Road Accident: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक बेहद दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। शुक्रवार को यहां हुए एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे परिवार की खुशियों को पलभर में मातम में बदल दिया। बेलोन देवी के दर्शन करने जा रहे एक ही परिवार के पांच लोगों की सड़क हादसे में जान चली गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस दर्दनाक घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

रतनपुर गांव के पास हुआ भयानक हादसा

यह पूरा हादसा बुलंदशहर के नरौरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रतनपुर गांव के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, कासगंज जिले के सिढ़पुरा क्षेत्र से एक ही परिवार के आठ लोग ईको कार में सवार होकर मां बेला भवानी देवी मंदिर यानी बेलोन देवी के दर्शन के लिए निकल थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि कार की रफ्तार तेज थी और संभवत: चालक को झपकी आने की वजह से गाड़ी बेकाबू हो गई। इसके बाद अनियंत्रित ईको कार सीधे सड़क किनारे एक पेड़ से जाकर जोरदार तरीके से टकरा गई।

एक साल की बच्ची समेत पांच की गई जान

इस भयंकर टक्कर में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में तीन पुरुष, एक महिला और एक साल की मासूम बच्ची शामिल है। जिनकी पहचान प्रगति, लोकेंद्र, बबीता, रामदीन और शिवशंकर मिश्रा के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में घायल हुए तीन अन्य लोगों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें: Meerut Amit Kashyap Murder Case: सांप से डसवाकर पति की हत्या के मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला! DD News UP

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This