Kanpur के राष्ट्रीय शर्करा संस्थान में 91वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित | DD News UP

Kanpur

Share This Article

Kanpur नगर स्थित राष्ट्रीय शर्करा संस्थान (National Sugar Institute) में 91वें स्थापना दिवस पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल वर्चुअल माध्यम से जुड़ीं। इस दौरान कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी और भारत सरकार के चीनी एवं वनस्पति तेल निदेशालय के निदेशक अरविंद कुमार रावत भी मौजूद रहे।

राज्यपाल ने गन्ने की उत्पादकता बढ़ाने, गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने और आधुनिक कृषि तकनीकों को खेतों तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने उद्योगों में प्रदूषण नियंत्रण, अपशिष्ट प्रबंधन और ऊर्जा दक्षता अपनाने की अपील की। समारोह में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पूर्व छात्रों और प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें: Hapur: UP में मिठाइयों पर Expiry Date लिखना अनिवार्य, ग्राहकों को मिलेगी बड़ी राहत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted