Varanasi News : वाराणसी में 600 से अधिक सफाई कर्मियों को मिला सम्मान, CM योगी ने बढ़ाया हौसला

Share This Article

Varanasi News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में आयोजित स्वच्छता मित्र सम्मान समारोह में सफाई कर्मियों की मेहनत की सराहना की। इस दौरान उन्होंने विरोधियों पर निशाना साधने के साथ जनप्रतिनिधियों को भी समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब लोग अपने घरों में सो रहे होते हैं, तब सफाई मित्र सड़कों को साफ रखने में जुटे रहते हैं।

सफाई मित्रों की मेहनत को किया सलाम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सफाई मित्र समाज की नींव का पत्थर हैं। उनके काम से शहर साफ रहता है और लोगों को बेहतर वातावरण मिलता है। ऐसे मेहनती कर्मचारियों का सम्मान करना बहुत बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मी सुबह से ही अपने काम में जुट जाते हैं। उनकी मेहनत अक्सर लोगों को दिखाई नहीं देती, लेकिन शहर की व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में उनकी अहम भूमिका होती है। इसलिए समाज को भी उनके योगदान की कद्र करनी चाहिए।

विरोधियों पर साधा निशाना

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने बिना किसी का नाम लिए कुछ लोगों पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग दोपहर 12 बजे सोकर उठते हैं और इसके बाद भी अपने परिवार में ही व्यस्त रहते हैं।योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो लोग अपने परिवार को ही पूरा प्रदेश मान लेते हैं, वे समाज का भला नहीं कर सकते। इसके उलट, जो पूरे समाज को अपना परिवार समझते हैं, वही बदलाव की दिशा में काम करते हैं। उनका संदेश साफ था कि जनप्रतिनिधियों को निजी हितों से ऊपर उठकर आम लोगों की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए।

76 दिन के अभियान की मुख्यमंत्री ने की तारीफ

यह कार्यक्रम वाराणसी के कबीरचौरा स्थित सरोजा पैलेस में आयोजित किया गया था। शहर दक्षिणी के विधायक नीलकंठ तिवारी की ओर से चलाए गए 76 दिवसीय वार्ड प्रयास अभियान के समापन पर स्वच्छता मित्र सम्मान समारोह हुआ। मुख्यमंत्री ने इस अभियान को एक नई और अच्छी पहल बताया। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर इसी तरह के प्रयास किए जाएं, तो बड़े बदलाव का रास्ता खुल सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि लंबे समय तक सत्ता में रहने से कई बार नकारात्मकता आ जाती है। ऐसे में जनता के बीच जाकर काम करना और लोगों को जागरूक करना जरूरी है।

600 से ज्यादा सफाई कर्मियों को मिला सम्मान

इस अभियान के दौरान विधायक नीलकंठ तिवारी ने हजारों लोगों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं और जरूरतों को समझने का प्रयास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन की अपनी सीमाएं होती हैं, लेकिन जनप्रतिनिधियों की पहुंच आम लोगों तक ज्यादा होती है। समारोह में नगर निगम और जलकल के 600 से अधिक सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच पर खुद 11 सफाई कर्मियों को सम्मान देकर उनका हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम के बाद पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन भी किया गया।

READ MORE : UP News : 15 अक्टूबर से मिठाइयों पर निर्माण और इस्तेमाल की अंतिम तारीख लिखना अनिवार्य
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This