Barabanki की 128 साल पुरानी बारादरी को मिला राजकीय धरोहर का दर्जा | DDNewsUP

Barabanki, पुरानी बारादरी

Share This Article

Barabanki जिले की ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित करने की दिशा में बड़ी पहल हुई है। गोकुलपुर-असेनी स्थित तालुकेदार कुंवर गिरधारी सिंह की करीब 128 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक बारादरी (Baradari) को सरकार ने राजकीय धरोहर घोषित किया है। वर्ष 1898 में निर्मित इस बारादरी की दीवारों पर सैनिकों, शेरों और अन्य कलात्मक आकृतियों की नक्काशी अवध की उत्कृष्ट शिल्पकला को दर्शाती है। लंबे समय से उपेक्षा और अतिक्रमण की समस्या झेल रही इस इमारत के संरक्षण और सौंदर्यीकरण की उम्मीद जगी है।

जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह के मुताबिक, राज्य पुरातत्व विभाग इसके संरक्षण की दिशा में कदम उठा रहा है। केडी सिंह बाबू की पुश्तैनी हवेली के संरक्षण की भी योजना है। इस पहल से बाराबंकी की ऐतिहासिक विरासत को नई पहचान मिलने और पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: Azamgarh: रक्तदान में यूपी में नंबर 1 बना आजमगढ़, 18,342 यूनिट रक्त का संग्रह

यह भी पढ़ें: Senior Men’s National Championship 2026: 10 अक्टूबर से Jhansi में सजेगा हॉकी का मंच, 29 टीमें होंगी आमने-सामने

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This