UGC NET Answer Key 2026 : री-एग्जाम देने वाले अभ्यर्थी अब डाउनलोड कर सकेंगे फाइनल आंसर-की

Share This Article

UGC NET Answer Key 2026 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी-नेट जून 2026 परीक्षा से जुड़ा एक बड़ा अपडेट जारी किया है। एनटीए ने इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी (Sociology) विषयों की फाइनल आंसर-की (Final Answer Key) आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने 9 और 10 सितंबर को आयोजित हुई री-एग्जाम (पुनर्परीक्षा) में हिस्सा लिया था, वे अब पोर्टल पर जाकर अपनी संबंधित विषय की आंसर-की चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

यूजीसी-नेट फाइनल आंसर-की: 9 और 10 सितंबर को हुई थी दोबारा परीक्षा

आपको बता दें कि एनटीए ने गड़बड़ियों की शिकायतों के बाद इन तीन प्रमुख विषयों की दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया था। परीक्षा का शेड्यूल इस प्रकार रहा था:

  • इंग्लिश (English): 9 सितंबर को पहली शिफ्ट (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक)।

  • कॉमर्स (Commerce): 9 सितंबर को दूसरी शिफ्ट (दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक)।

  • सोशियोलॉजी (Sociology): 10 सितंबर को पहली शिफ्ट (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक)।

यूजीसी-नेट जून 2026 की मुख्य परीक्षा के दौरान इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी के प्रश्नपत्रों में कुछ गलतियां और खामियां होने की शिकायतें मिली थीं। इसके बाद एनटीए ने एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया। समिति की सिफारिशों के आधार पर परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए इन तीन विषयों की दोबारा परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया। राहत की बात यह रही कि एनटीए ने इस री-एग्जाम के लिए छात्रों से कोई अतिरिक्त फीस नहीं ली।

यूजीसी नेट री-एग्जाम अपडेट: कुल 87 विषयों में हुई थी परीक्षा

यूजीसी-नेट जून 2026 की परीक्षा कुल 87 विषयों के लिए देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। केवल इन 3 विषयों में समस्या आने के कारण इनका दोबारा पेपर कराया गया, जबकि बाकी 84 विषयों की चयन प्रक्रिया पहले से तय शेड्यूल के मुताबिक ही आगे बढ़ाई गई।

यह परीक्षा भारतीय विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में असिस्टेंट प्रोफेसर (Assistant Professor) बनने की पात्रता, पीएचडी (PhD) में दाखिले और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है।

Read more : Chitrakoot News: सेवा संकल्प प्रदर्शनी का शुभारंभ, सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This