Asian Games Women’s Cricket Final : भारत ने श्रीलंका के खिलाफ जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला

Share This Article

Asian Games Women’s Cricket Final : मंगलवार को भारत और श्रीलंका की महीला क्रिकेट टीम के बीच एशियन गेम्स का आखिरी मुकाबला निस्शिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में सुबह 10:30 बजे से शुरू हो चुका है जिसमें भारत ने टॉस जीतकर कर पहले बल्लेबाजी करने का नर्णय लिया है। दोनों ही टीमें गोल्ड मेडल के लिए प्रबल दावेदार हैं। खबर अपडेट किए जाने तक भारत ने 16 ओवर में 1 विकेट के नुक्सान पर 157 रन बनाए हैं। भारत ने 2023 में श्रीलंका को हांगझोउ एशियन गेम्स में हराकर चैंपियन बना था। क्वार्टर फाइनल में भारत ने जापान को 8 विकेट से हराया और सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 114 रन से मात देकर फाइनल में अपनी जगह बना ली। वहीं श्रीलंका ने मलेशिया को क्वार्टर फाइनल में 86 रन से हराया और सेमी फाइनल में पाकिस्तान को 8 विकेट से शिकस्त देकर फाइनल में अपनी जगह बनाई।

शेफाली वर्मा का टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन

शेफाली वर्मा ने टूर्नामेंट में 9 चौके और 11 छक्कों के साथ 64 गेंदो पर नाबाद 140 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया जिसके बाद उनका स्ट्राइक रेट 218.75 है। इस टूर्नामें में उन्होंने क्वार्टर फाइनल में 15 गेंदो पर नाबाद 40 रन बनाए वहीं  सेमी फाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ 51 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाए, जो टूर्नामेंट का सबसे तेज स्ट्राइक रेट है। एशियन गेम्स से पहले शेफाली ने दो अर्धशतक जड़े थे और पिछले तीन बार से 60 से ज्यादा रन बना चुकी हैं।

श्रीलंका की अट्टापट्टू 146 रन के साथ बनी टॉप स्कोरर 

एशियन गेम्स में श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापट्टू 146 रन के साथ टूर्नामेंट में टॉप स्कोरर हैं, जिसमें उन्होंने दो मुकाबलों में 63 और नाबाद 83 रन बनाए हैं। अट्टापट्टू अपनी बल्लेबाजी से ही नहीं बल्कि अपनी गेंद बाजी से भी असरदार रही हैं, टूर्नामेंट में 5.50 इकोनॉमी रेट के साथ उन्होंने 2 मैंचो में 3 विकेट अपने नाम किए।

दोनों टीमों के बीच अब तक 32 टी-20 इंटरनेशनल मैच हुए

दोनों टीमों के बीच अब तक 32 टी-20 इटरनेशनल खेले जा चुके हैं, जिसमें भारत ने 26 मैंचो में जीत अपने नाम की, वहीं श्रीलंका ने 5 मैच जीते और एक मुकाबला दोनों टिमों के बीच बेनतीजा रहा।

बारिश बन सकती है श्रीलंका की निराशा का कारण 

भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले फाइनल में मौसम की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण हो सकती। यदि बरिश के कारण मुकाबला नहीं खेला जाता है तो रिजर्व डे का कोई विकल्प नहीं है। नियमों के हिसाब से ऊंची वरीयता वाली टीम को गोल्ड दिया जाएगा। जिसका मतलब भारत को इसका लाभ हो सकता है। आठ टीमों से शुरू हुई महिला क्रीकेट प्रतियोगिता नॉकआउट फार्मेट में खेली जा रही हैा।

READ MORE : भारत-न्यूजीलैंड ट्रेड डील की तारीख तय, 20 अक्टूबर से लागू होगा ऐतिहासिक FTA
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This