IMD Rain Alert : आज दिल्ली, यूपी, बिहार, MP और राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

Share This Article

IMD Rain Alert : मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों में तेज बारिश और आंधी को लेकर चेतावनी जारी की है। कई इलाकों में मूसलाधार बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत देश के ज्यादातर राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। अगर आप भी आज कहीं बाहर निकलने का प्लान बना रहे हैं, तो अपने इलाके के मौसम का हाल ज़रूर जान लें।

दिल्ली-एनसीआर में चलेगी धूलभरी आंधी

राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी होने के आसार जताए गए हैं। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान लगभग 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

यूपी और बिहार में भारी बारिश की चेतावनी

उत्तर प्रदेश के कई जिलों जैसे आगरा, मेरठ, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, प्रयागराज, कानपुर और मिर्जापुर में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बिहार के अररिया, गया, गोपालगंज, सिवान, वैशाली, भागलपुर और पूर्णिया समेत कई हिस्सों में भी गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश होने का अनुमान जताया गया है।

एमपी और राजस्थान में आंधी का खतरा

मध्य प्रदेश के बैतूल, देवास, विदिशा, झाबुआ और रतलाम जैसे जिलों में बारिश के साथ 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। दूसरी ओर, राजस्थान के जयपुर, उदयपुर, बाड़मेर, जैसलमेर और कोटा में भी 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना है।

पहाड़ियों पर भूस्खलन की आशंका

पहाड़ी राज्यों की बात करें तो हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, चंबा, ऊना और सोलन में भारी बारिश का खतरा बना हुआ है, जिससे भूस्खलन की आशंका बढ़ गई है। इसके अलावा उत्तराखंड के नैनीताल, ऋषिकेश, हरिद्वार और उत्तरकाशी में भी 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें: Hardauli Village Fatehpur 5G Network Problem: फतेहपुर में 5G नेटवर्क को लेकर ग्रामीणों का हंगामा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This