Neem Karoli Baba Circuit: फिरोजाबाद के अकबरपुर में जन्मे संत नीम करौली बाबा की आध्यात्मिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। बाबा से जुड़े प्रमुख स्थलों को जोड़कर ‘नीम करौली बाबा सर्किट’ विकसित किया जा रहा है।
इसमें वृंदावन का समाधि मंदिर, फिरोजाबाद की जन्मस्थली, फर्रुखाबाद का आश्रम धाम और लखनऊ का हनुमान सेतु मंदिर शामिल हैं। UPSTDC ने श्रद्धालुओं के लिए पांच विशेष टूर पैकेज शुरू किए हैं, जिनमें 2, 3 और 5 दिन की यात्राएं शामिल हैं। इनका संचालन दिल्ली और लखनऊ से किया जाएगा। वहीं, फिरोजाबाद और फर्रुखाबाद में पर्यटन सुविधाओं और बुनियादी ढांचे के विकास पर करीब 12.93 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Hardauli Village Fatehpur 5G Network Problem: फतेहपुर में 5G नेटवर्क को लेकर ग्रामीणों का हंगामा







