Bareilly Flood Alert: रामगंगा का जलस्तर बढ़ा, 2 दिन स्कूल बंद | अफसरों की छुट्टियां रद्द | UP News

Bareilly Flood Alert, Ramganga river

Share This Article

Bareilly Flood Alert: बरेली में लगातार बारिश के चलते रामगंगा नदी (Ramganga river) का जलस्तर बढ़ रहा है। स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने जिले के सभी स्कूल दो दिन के लिए बंद करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी अधिकारियों की एक सप्ताह की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

डीएम ने मीरगंज तहसील के कपूरपुर गांव पहुंचकर रामगंगा किनारे चल रहे बाढ़ सुरक्षा कार्यों का जायजा लिया। प्राचीन रामगंगा मंदिर के पास कटान रोकने के लिए किए जा रहे सुरक्षात्मक कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से तकनीकी जानकारी लेते हुए काम तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट किया कि कार्यों की गुणवत्ता से समझौता न हो। मंदिर और आसपास की आबादी की सुरक्षा के लिए लगातार निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: UP TEX-2026: CM Yogi ने किया टेक्सटाइल कॉन्क्लेव का शुभारंभ | निवेश-रोजगार पर बड़ा फोकस

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This