PM Modi Uzbekistan Visit: Tashkent के खास पलों का वीडियो साझा किया, भारतीय समुदाय का दिखा अनोखा प्रेम

PM Modi Uzbekistan Visit, Tashkent

Share This Article

PM Modi Uzbekistan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने उज्बेकिस्तान के दो दिवसीय दौरे के दौरान ताशकंद (Tashkent) में आयोजित कार्यक्रमों की कुछ विशेष झलकियां साझा की हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस यात्रा का हर कार्यक्रम भारत और उज्बेकिस्तान के बीच मजबूत होते आपसी रिश्तों और गहरी मित्रता का प्रतीक है। ताशकंद में भारतीय समुदाय के साथ मुलाकात, स्मारक पर पुष्पांजलि और सांस्कृतिक आदान-प्रदान जैसे कई मौकों ने दोनों देशों के बीच बढ़ते जुड़ाव को साफ तौर पर दिखाया।

ताशकंद के खास पलों का वीडियो साझा किया

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी Tashkent यात्रा का एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में वहां मिले विशेष स्वागत, यांगी उज्बेकिस्तान स्मारक पर दी गई पुष्पांजलि और प्रवासियों से हुई बातचीत की मुख्य झलकियां शामिल थीं।

भारतीय समुदाय को बताया जीवंत सेतु

ताशकंद पहुंचने पर भारतीय समुदाय के लोगों ने प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में कुछ महिलाओं ने उन्हें राखी बांधी, तो वहीं बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। प्रधानमंत्री ने बच्चों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और भारतीय समुदाय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विदेश में रह रहे भारतीय दोनों देशों के बीच एक जीवंत सेतु की तरह काम कर रहे हैं।

PM Modi Uzbekistan Visit, Tashkent

भारतीय-उज्बेक संस्कृति का दिखा संगम

समारोह में दोनों देशों की संगीत परंपराओं का एक सुंदर मेल देखने को मिला। मंच पर जब भारत के तबले के साथ उज्बेकिस्तान के पारंपरिक वाद्ययंत्रों, डोइरा और चांग, की जुगलबंदी हुई तो माहौल बेहद संगीतमय हो गया। प्रधानमंत्री ने इस प्रस्तुति को दोनों देशों की साझी सांस्कृतिक विरासत का एक अनूठा संगम बताया।

‘यांगी उज्बेकिस्तान स्मारक’ पर अर्पित की पुष्पांजलि

यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्ज़ियोयेव के साथ ‘यांगी उज्बेकिस्तान स्मारक’ का दौरा किया। वहां उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित की और कहा कि यह स्थान उज्बेक समाज की प्रगति और आकांक्षाओं को दर्शाता है। इसके बाद दोनों नेताओं ने पार्क में लगी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक कलाकृतियों का भी अवलोकन किया।

यह भी पढ़ें: Mann Ki Baat 137th Episode: PM Modi ने की युवाओं से नशे से दूर रहने और महिला उद्यमियों के प्रयासों की सराहना

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This