PM Modi Uzbekistan Visit: 26वें SCO शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे PM, जानिए Uzbekistan और Kyrgyz Republic दौरे का पूरा शेड्यूल

PM Modi Uzbekistan Visit

Share This Article

PM Modi Uzbekistan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक मध्य एशियाई देशों उज्बेकिस्तान (Uzbekistan) और किर्गिज गणराज्य (Kyrgyz Republic) के महत्वपूर्ण दौरे पर रहेंगे। यह यात्रा भारत के अपने पड़ोसी और रणनीतिक साझेदार देशों के साथ संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

Uzbekistan की राजकीय यात्रा और द्विपक्षीय वार्ता 

राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर पीएम मोदी 29 और 30 अगस्त को ताशकंद की राजकीय यात्रा करेंगे। यह उनकी उज्बेकिस्तान की चौथी यात्रा होगी। इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, रक्षा, डिजिटल कनेक्टिविटी और ऊर्जा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा होगी। साथ ही ‘विकसित भारत 2047’ और ‘उज्बेकिस्तान-2030’ के साझा लक्ष्यों को आगे बढ़ाने पर सहमति बनेगी। पीएम मोदी ताशकंद में शास्त्री स्मारक और महात्मा गांधी केंद्र का दौरा भी कर सकते हैं।

बिश्केक में 26वां SCO शिखर सम्मेलन

अपनी यात्रा के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री 31 अगस्त से 1 सितंबर तक किर्गिज गणराज्य की राजधानी बिश्केक में रहेंगे। राष्ट्रपति सदिर जापारोव के निमंत्रण पर वे 26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। संगठन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित इस सम्मेलन में पीएम मोदी भारत की प्राथमिकताओं—सुरक्षा, कनेक्टिविटी और अवसर—को प्रमुखता से रखेंगे। 

इसके अलावा, प्रधानमंत्री सम्मेलन से इतर अन्य वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे और मध्य एशियाई संस्कृति के उत्सव ‘छठे विश्व नोमैड खेलों’ के उद्घाटन समारोह में भी शामिल होंगे। 

यह भी पढ़ें: Nepal Floods: नेपाल में भीषण बाढ़, 644 पर्यटक मिसिंग लिस्ट में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This