UP-Japan Investment Meet 2026: UP और Japan के बीच बढ़ती आर्थिक साझेदारी, जहां कल मंगलवार रात नई दिल्ली में ‘यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026’ का आगाज हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी और जापानी प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। प्रतिनिधिमंडल के सम्मान में आयोजित स्वागत रात्रिभोज के साथ पांच दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
वहीं आज इस सम्मेलन में यूपी सरकार जापानी दिग्गजों के साथ निवेश की संभावनाओं को लेकर मंथन करेगी। नई दिल्ली में CEO राउंडटेबल सेशन होगा, जिसमें केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल होंगे।

इन्वेस्ट यूपी (Invest UP) की ओर से 18 से 23 अगस्त तक आयोजित होने वाला ये कार्यक्रम नई दिल्ली के साथ लखनऊ, आगरा, ग्रेटर नोएडा और वाराणसी में होगा। इस दौरान जापान के 200 से ज्यादा कारोबारी नेता निवेश की संभावनाएं तलाशेंगे। खास फोकस विनिर्माण, ऑटोमोबाइल, सेमीकंडक्टर, ग्रीन एनर्जी, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, कौशल विकास और पर्यटन जैसे क्षेत्रों पर रहेगा।







