UP roadways free bus travel: 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को बस में मिलेगी फ्री सफर की सुविधा। DD News Uttar Pradesh

UP roadways free bus travel

Share This Article

UP roadways free bus travel: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की वरिष्ठ महिलाओं (elderly women) को एक बड़ी राहत देने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। अब प्रदेश की 60 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में सफर करना आसान और पूरी तरह नि:शुल्क होने जा रहा है।

अनुपूरक बजट में 100 करोड़ का प्रावधान

वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम अनुपूरक बजट में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (roadways) को इस योजना के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट दिया गया है। बजट पारित होने के बाद सरकार इस योजना को धरातल पर लागू करने का काम शुरू करेगी। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में बुजुर्ग महिलाओं को यह सुविधा देने का वादा किया था।

वरिष्ठ महिलाओं को मिलेगी बड़ी राहत

योजना के शुरू होने से बुजुर्ग महिलाओं को अस्पताल जाने, धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने या किसी पारिवारिक काम से यात्रा करने में आर्थिक सहूलियत मिलेगी। उन्हें अब किराए की फिक्र नहीं करनी पड़ेगी, जिससे उनकी रोजमर्रा की यात्राएं काफी आसान हो जाएंगी।

यह भी पढ़ें: Modi-Yogi kanwar : Muzaffarnagar पहुंची अनोखी कांवड़, मुस्लिम युवक ने दिया भाईचारे का संदेश। DD News Uttar Pradesh

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This