Miss Universe 2025: मैक्सिको की फातिमा बॉश बनीं नई मिस यूनिवर्स | टॉप 12, विवाद और पूरी कहानी

Miss Universe

Share This Article

Miss Universe का ताज जीतना दुनिया की हर मॉडल का सपना होता है। वर्ष 2025 में यह खिताब मैक्सिको की फातिमा बॉश ने अपने नाम किया। उन्होंने लगभग 130 देशों की प्रतियोगियों को पीछे छोड़ते हुए जीत हासिल की।

विवादों के बीच मिली ऐतिहासिक जीत


25 वर्षीय Miss Universe प्रतियोगिता की शुरुआत से ही विवादों में थीं। 

  • मिस थाईलैंड के निदेशक नवात इत्साराग्रिसिल ने लाइव शो के दौरान उन पर तीखी टिप्पणी की थी।

  • कई प्रतिभागियों ने भी इस व्यवहार का विरोध किया था।

इन सबके बावजूद फातिमा ने स्टेज से वॉकआउट किया और बाद में बाकी कंटेस्टेंट्स ने भी उनका साथ दिया। लेकिन फाइनल में उन्होंने अपनी खूबसूरती, आत्मविश्वास और बुद्धिमत्ता से सभी को प्रभावित कर दिया और इतिहास रच दिया।

74वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का भव्य फाइनल

फाइनल में विभिन्न देशों की ब्यूटी क्वीन्स ने शानदार गाउन पहनकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस वर्ष प्रतियोगिता के कई प्रसिद्ध राउंड शामिल थे:

  • इंटरव्यू राउंड

  • स्विमसूट सेगमेंट

  • इवनिंग गाउन राउंड

इन सभी में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को आगे बढ़ाया गया।

टॉप 12 में जगह बनाने वाली प्रतिभागी

टॉप 12 में शामिल थीं:

ग्वाडेलोप, मेक्सिको, प्यूर्टो रिको, चिली, कोलंबिया, क्यूबा, कोट डी आइवर, वेनेजुएला, चीन, फिलीपींस, थाईलैंड और माल्टा की प्रतियोगी।
भारत से राजस्थान की मनिका विश्वकर्मा शामिल हुई थीं, लेकिन वे टॉप 12 तक नहीं पहुंच पाईं और 30वें राउंड में बाहर हो गईं।

टॉप 5 का चयन

जूरी ने अंतिम पाँच प्रतिभागियों के रूप में चुना:

  • थाईलैंड

  • फिलीपींस

  • वेनेज़ुएला

  • मेक्सिको

  • कोट द’ईवोआर

फाइनल में अपनी शानदार प्रस्तुति के साथ फातिमा बॉश ने सबको पीछे छोड़ते हुए मिस यूनिवर्स 2025 का ताज पहन लिया।

पिछली विजेता

इससे पहले मिस यूनिवर्स 2024 का खिताब डेनमार्क की विक्टोरिया केजर थेलविग ने जीता था।

यह भी पढ़ें : सर्दियों की शामों का परफेक्ट स्नैक: आलू मेथी टिक्की बनी सबकी पसंदीदा, रेसिपी भी है एकदम आसान

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This