NABARD में कस्टमर सर्विस ऑफिसर की भर्ती, 12th पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका

NABFINS Customer Service Officer Recruitment 2025 – 12th Pass Govt Job Notification

Share This Article

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर आया है। नाबार्ड फाइनेंशियल सर्विसेज (NABARD) ने देशभर के विभिन्न राज्यों में कस्टमर सर्विस ऑफिसर के पदों पर भर्ती शुरू कर दी है। पात्र उम्मीदवार अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट nabfins.org पर जाकर या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 28 नवंबर 2025 तय की गई है।

12th पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

इस भर्ती के लिए आवेदक का PUC/10+2 (12th) पास होना अनिवार्य है। फ्रेशर अभ्यर्थी भी आवेदन करने के लिए पात्र हैं। इसके अलावा उम्मीदवार की अधिकतम आयु 33 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में बच्चों के बोझ को कम करने के लिए “Bagless” क्लासेस शुरू, पढ़ाई को मजेदार बनाने की दिशा में बड़ा कदम

आवेदन प्रक्रिया

भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार आसानी से फॉर्म भर सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nabfins.org/Careers पर जाएं।
  • अब जिस राज्य के लिए आवेदन करना है, उस विकल्प में मौजूद Apply लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें और फॉर्म सबमिट करें।

NABARD ग्रेड A भर्ती भी जारी

NABFINS भर्ती के साथ-साथ नाबार्ड द्वारा असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड A के कुल 92 रिक्त पदों पर भी आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार 30 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ श्रेणी के अनुसार निर्धारित शुल्क जमा करना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।

यह भी देखें

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This