Lucknow Weather : नवाबों के शहर में फिर छूटेगा पसीना, 42°C तक जाएगा पारा

Share This Article

Lucknow Weather : मुस्कुराइए कि आप लखनऊ में हैं, लेकिन जरा संभलकर! क्योंकि जून की शुरुआत होते ही शहर में सूरज देवता ने अपनी आंखें तल्ख कर ली हैं। सुबह-सुबह ठंडी हवाओं की उम्मीद करने वालों को आज तगड़ा झटका लगा है, क्योंकि सुबह 7 बजे ही पारा 31 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। अगर आप आज दोपहर में बाहर निकलने का प्लान बना रहे हैं, तो जरा सावधान हो जाइए। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिन राजधानी वासियों के लिए काफी भारी पड़ने वाले हैं। आइए जानते हैं मौसम का पूरा हाल। आज का सबसे बड़ा Lucknow Weather Update यह है कि मौसम विभाग ने शहर में ‘हीटवेव’ यानी लू और ‘वार्म नाइट’ (गर्म रात) का डबल अलर्ट जारी कर दिया है। आज बुधवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। लेकिन असली परेशानी अगले छह दिनों में शुरू होने वाली है, जब पारा छलांग लगाकर सीधे 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

सुबह से ही खिली तेज धूप और बारिश के आसार नहीं

नवाबों के शहर में सुबह 8 बजे के बाद से ही धूप इतनी तेज हो गई है कि लोगों का पसीना छूटने लगा है। आसमान बिल्कुल साफ है और फिलहाल दूर-दूर तक बारिश का कोई नामोनिशान नहीं है। सबसे ज्यादा परेशान करने वाली बात यह है कि हवा की रफ्तार महज 2 किलोमीटर प्रति घंटा है। हवा न चलने और आर्द्रता (ह्यूमिडिटी) का स्तर 63 प्रतिशत होने की वजह से लोग भीषण उमस और चिपचिपी गर्मी से बेहाल हो रहे हैं।

आने वाले दिनों में और बढ़ेगा पारा

मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक, गर्मी का यह ग्राफ रोज ऊपर चढ़ेगा। गुरुवार को तापमान 38 डिग्री, शुक्रवार और शनिवार को 39 डिग्री, जबकि रविवार आते-आते यह 41 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। डॉक्टरों और मौसम वैज्ञानिकों ने सलाह दी है कि दोपहर के वक्त बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। साथ ही, शरीर में पानी की कमी न होने दें और नींबू पानी या ओआरएस का घोल पीते रहें।

इस बार जून में ज्यादा सताएगी लू

मौसम विभाग ने मानसून-2026 को लेकर जो दूसरा बड़ा अपडेट जारी किया है, वह थोड़ी चिंता बढ़ाने वाला है। प्रशांत महासागर में बन रही ‘एल-निनो’ परिस्थितियों के कारण इस बार उत्तर प्रदेश में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। इसका सीधा मतलब यह है कि लखनऊ में इस साल जून के महीने में लू (हीटवेव) के दिन आम दिनों के मुकाबले 2 से 3 दिन ज्यादा हो सकते हैं, जिससे राहत मिलने की उम्मीद कम है।

यह भी पढ़ें: Suryavanshi IIM Case Study: अब क्लासरूम में पढ़ाया जाएगा 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का ‘सक्सेस मॉडल’ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

आपके क्षेत्र में सबसे मजबूत दल कौन है?
  • Add your answer

Also Read This