IND vs AUS 5वां T20 : ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता, भारत बैटिंग करेगा

Share This Article

क्रिकेट प्रेमियों की धड़कनें तेज हो गई हैं क्योंकि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज 5वां और आखिरी T20 मैच ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है, जिससे भारत को पहले बैटिंग करने का अवसर मिलेगा। इस सीरीज में अब तक भारत 2-1 की बढ़त बनाए हुए है, और टीम के पास तीसरी बार ऑस्ट्रेलिया में टी-20 सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है। भारत की टीम में तिलक वर्मा की जगह रिंकू सिंह को शामिल किया गया है, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया।

पांच मैचों की इस सीरीज में पहले मैच का परिणाम बेनतीजा रहा था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे मैच में जीत दर्ज की थी, लेकिन भारत ने तीसरे और चौथे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज में बढ़त बना ली। ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल, जो इंजरी से उबरकर वापसी कर चुके हैं, आज ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा होंगे।

जसप्रीत बुमराह सिर्फ 1 विकेट लेने पर टी-20 में 100 विकेट का आंकड़ा छू लेंगे, वे ऐसा करने वाले अर्शदीप सिंह के बाद दूसरे भारतीय गेंदबाज बनेंगे।

मौसम की बात करें तो ब्रिस्बेन में मैच के दौरान बारिश की संभावना है। शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक शहर के लगभग 35% हिस्सों में बारिश हो सकती है, जिससे खेल प्रभावित हो सकता है। यह भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों टीमों के लिए रणनीति बदलने का कारण बन सकता है। क्रिकेट प्रेमी आज के मुकाबले के हर पल का आनंद उठाने के लिए उत्साहित हैं, क्योंकि यह मैच न केवल सीरीज का निर्णायक होगा, बल्कि खिलाड़ियों के व्यक्तिगत रिकॉर्ड और टीम के इतिहास में भी महत्वपूर्ण साबित होगा।

प्लेइंग-11

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।

ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मिचेल ओवेन, मार्कस स्टोयनिस, ग्लेन मैक्सवेल, जैवियर बार्टलेट, बेन ड्वारशस, नाथन एलिस और एडम जम्पा।

यह भी पढ़े – IND vs AUS T20 : वॉशिंगटन सुंदर की गेंदों ने पलटा मैच, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 48 रनों से हराकर सीरीज में बढ़ाई अजेय बढ़त

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This