Ambedkar Nagar: अंबेडकरनगर में पांच हत्याओं का आरोपी आमिर मुठभेड़ में ढेर, दो पुलिसकर्मी घायल

Share This Article

  • चार बच्चों और उनकी मां की हत्या के बाद फरार था आरोपी, टांडा-बांदा हाईवे पर पुलिस कार्रवाई

Ambedkar Nagar: उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले में सनसनीखेज हत्याकांड के मुख्य आरोपी आमिर को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। आरोपी पर चार मासूम बच्चों और उनकी मां की निर्मम हत्या का आरोप था। सोमवार तड़के टांडा-बांदा हाईवे पर पुलिस और आरोपी के बीच हुई मुठभेड़ में आमिर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी आमिर की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। मुखबिर से सूचना मिली कि वह टांडा-बांदा हाईवे के रास्ते फरार होने की कोशिश कर रहा है। पुलिस ने सुड़ारी गांव के पास घेराबंदी की, तभी आमिर ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें आमिर घायल हो गया।

गौरतलब है कि 2 मई को अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में चार सगे भाई-बहनों के शव उनके घर से बरामद हुए थे। सभी की बेरहमी से हत्या की गई थी, जबकि उनकी मां उस समय लापता थी। शुरुआती जांच में मां पर ही बच्चों की हत्या का संदेह जताया जा रहा था। लेकिन अगले दिन 3 मई को महिला का शव घर से करीब 100 मीटर दूर नाले के पास मिला, जिससे पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि महिला का पति सऊदी अरब में रहता है और उसने वहां दूसरी शादी कर ली है। महिला अपने बच्चों के साथ अकेली रह रही थी। इसी बीच स्थानीय निवासी आमिर का नाम सामने आया, जो महिला पर शादी का दबाव बना रहा था। पुलिस के मुताबिक, वह महिला की संपत्ति पर कब्जा करना चाहता था और इंकार करने पर उसने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। आमिर का आपराधिक इतिहास भी रहा है। वह पहले हत्या और दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका था और हाल ही में जमानत पर बाहर आया था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और आगे भी कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Ballia में मुंडन संस्कार के दौरान बड़ा हादसा, गंगा में डूबने से 4 की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

आपके क्षेत्र में सबसे मजबूत दल कौन है?
  • Add your answer

Also Read This