Delhi-NCR में भीषण गर्मी से राहत: दोपहर में छाए काले बादल, झमाझम बारिश और ओलावृष्टि से बदला मौसम का मिजाज

Delhi

Share This Article

Delhi-NCR : राजधानी Delhi और आसपास के इलाकों में चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के बीच गुरुवार, 30 अप्रैल को मौसम ने अचानक एक बड़ा करवट लिया। दोपहर के समय आसमान में काले घने बादल छा गए, जिससे दिन में ही अंधेरा जैसा माहौल हो गया। इस दौरान Delhi-NCR के कई हिस्सों में झमाझम बारिश के साथ ओले भी गिरे, जिसने लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दी है।

दोपहर में छाया अंधेरा, कई इलाकों में ओलावृष्टि

गुरुवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे Delhi और आसपास के क्षेत्रों में अचानक मौसम बदला। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। गाजियाबाद के लोनी तिराहे पर तेज ओलावृष्टि देखने को मिली, जहाँ सड़क पर सफेद ओलों की चादर बिछ गई। इसके अलावा, नोएडा और साहिबाबाद में भी भारी बारिश हुई। साहिबाबाद और Delhi के दिलशाद गार्डन इलाके में भी जमकर ओले गिरे। अचानक हुई इस बारिश से जहां एक तरफ वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं दूसरी तरफ आम लोगों को गर्मी से राहत मिली।

IMD का अलर्ट: 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग (IMD) ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए Delhi के सभी जिलों के लिए गुरुवार शाम 6 बजे तक के लिए एक विशेष चेतावनी जारी की थी। IMD के अनुसार, Delhi के सभी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज आंधी और बिजली चमकने का दौर जारी रहा। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने का अनुमान जताया गया था, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई थी। मौसम विभाग ने पहले ही अनुमान लगाया था कि अगले दो घंटे में Delhi के अधिकांश हिस्सों में तेज हवाओं और गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी।

हरियाणा और शिमला पर भी मौसम की मार

बदले हुए मौसम का असर केवल Delhi-NCR तक ही सीमित नहीं रहा। हरियाणा के कई हिस्सों में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। करनाल में हुई बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई।

दूसरी ओर, हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में जोरदार बारिश दर्ज की गई। ऊपरी शिमला के क्षेत्रों में ओलावृष्टि के कारण सेब की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग ने पहले ही इन क्षेत्रों के लिए बारिश, ओलावृष्टि, गर्जन और तेज हवाओं का अलर्ट जारी कर दिया था।

तापमान और एक्यूआई (AQI) का हाल

गुरुवार को मौसम में आए इस बदलाव के बावजूद Delhi का न्यूनतम तापमान सामान्य बना रहा। विभिन्न मौसम निगरानी केंद्रों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार:

  • सफदरजंग: 25.4 डिग्री सेल्सियस

  • पालम: 24.9 डिग्री सेल्सियस

  • लोधी रोड: 23.6 डिग्री सेल्सियस

  • रिज: 25.0 डिग्री सेल्सियस

  • अयानगर: 24.1 डिग्री सेल्सियस

दिन के समय अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार जताए गए थे, लेकिन दोपहर की बारिश के बाद इसमें कमी दर्ज की गई।

इसके साथ ही, Delhi में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 136 रहा, जो ‘‘मध्यम’’ श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मानकों के अनुसार, हवा की गुणवत्ता का यह स्तर बहुत खराब नहीं माना जाता है। ज्ञातव्य है कि 0-50 तक का AQI ‘‘अच्छा’’, 51-100 ‘‘संतोषजनक’’, 101-200 ‘‘मध्यम’’, 201-300 ‘‘खराब’’, 301-400 ‘‘अत्यंत खराब’’ और 401-500 ‘‘गंभीर’’ श्रेणी में गिना जाता है।

यह भी पढ़े: Delhi High Court का बड़ा फैसला: करिश्मा कपूर के बच्चों को मिली राहत, संजय कपूर की संपत्ति और बैंक खातों पर लगी रोक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

आपके क्षेत्र में सबसे मजबूत दल कौन है?
  • Add your answer

Also Read This