West Bengal Election 2026: बैरकपुर में पीएम मोदी का बड़ा बयान, कहा- ‘पूर्व के उदय के बिना अधूरा है भारत का भाग्योदय’

West Bengal

Share This Article

West Bengal Election के दूसरे और अंतिम चरण के मतदान से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बैरकपुर में एक विशाल ‘विजय संकल्प सभा’ को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में साफ कर दिया कि बंगाल के ये चुनाव केवल राज्य की सत्ता परिवर्तन के लिए नहीं, बल्कि पूरे पूर्वी भारत की किस्मत बदलने वाले हैं। प्रचार के आखिरी दिन बैरकपुर की रैली में उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए पीएम मोदी ने बंगाल में ‘कमल’ खिलने का पूरा भरोसा जताया।

West Bengal Election 2026: ‘अंग, बंग और कलिंग’ का विकास ही असली लक्ष्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक संदर्भों का जिक्र करते हुए “अंग, बंग और कलिंग” के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बिहार (अंग), बंगाल (बंग) और ओडिशा (कलिंग) को भारत की पुरानी समृद्धि के तीन मजबूत स्तंभ बताया। पीएम ने जोर देकर कहा कि “भारत का भाग्योदय, पूर्वोदय के बिना अधूरा है।” उन्होंने स्पष्ट किया कि जब ये तीनों क्षेत्र कमजोर हुए, तो भारत की क्षमता को धक्का लगा। अब जब देश एक विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है, तब इन क्षेत्रों का विकास अनिवार्य है। पीएम ने कहा कि बिहार और ओडिशा ने पहले ही भाजपा पर भरोसा जताया है और अब बंगाल की बारी है। “अंग-बंग-कलिंग… इस त्रिशक्ति का भरोसा अब भाजपा पर है।”

बैरकपुर से ‘बदलाव’ का शंखनाद और आध्यात्मिक अनुभव

1857 के स्वतंत्रता संग्राम में बैरकपुर की ऐतिहासिक भूमिका को याद करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जिस तरह इस धरती ने आजादी की पहली लड़ाई को ताकत दी थी, आज वही धरती West Bengal में बदलाव का रास्ता मजबूत कर रही है। उन्होंने भाजपा के चुनावी नारे “पल्टाना दरकार, चाई BJP सरकार” (बदलाव जरूरी है, भाजपा सरकार चाहिए) को दोहराया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में जनवरी 2024 में अयोध्या राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के दौरान किए गए अपने 11 दिनों के आध्यात्मिक अनुष्ठान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि चुनावी अभियान के दौरान जनता के बीच उन्हें वैसी ही भक्ति-भावना महसूस हो रही है जैसी किसी मंदिर में पूजा करते समय होती है।

अंतिम चुनावी सभा और 4 मई के नतीजों पर भरोसा

प्रधानमंत्री ने जानकारी दी कि बैरकपुर की यह रैली इन विधानसभा चुनावों में उनका आखिरी चुनावी कार्यक्रम है। उन्होंने आत्मविश्वास के साथ कहा कि 4 मई को चुनावी नतीजे घोषित होने के बाद, वह भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए दोबारा West Bengal आएंगे। बता दें कि 29 अप्रैल को होने वाले दूसरे चरण के मतदान के लिए प्रचार आज थम जाएगा। West Bengal के साथ-साथ असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी के चुनावी नतीजे भी 4 मई को ही आएंगे। पहले चरण में हुए रिकॉर्ड 93.2% मतदान के बाद पीएम की यह रैली भाजपा के लिए मनोवैज्ञानिक बढ़त बनाने की कोशिश मानी जा रही है।

यह भी पड़े : West Bengal Election 2026 कल्याणी में योगी आदित्यनाथ का रोड शो, दूसरे चरण के लिए आज थमेगा चुनाव प्रचार का शोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

आपके क्षेत्र में सबसे मजबूत दल कौन है?
  • Add your answer

Also Read This