दिवाली से पहले किसानों को तोहफ़ा: MSP बढ़ोतरी से अलीगढ़ के किसानों में खुशी

Share This Article

दिवाली से पहले मोदी सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफ़ा दिया है। केंद्र सरकार ने रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी करते हुए 11,440 करोड़ रुपये के पैकेज को मंजूरी दी है। इस फैसले से अलीगढ़ समेत पूरे प्रदेश के किसानों में खुशी की लहर है।

जानकारी के अनुसार, गेहूं के MSP में 160 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। इसके साथ ही ज्वार, जौं, चना और मसूर जैसी रबी फसलों के समर्थन मूल्य में भी वृद्धि हुई है। किसानों का कहना है कि इस फैसले से उनकी आमदनी बढ़ेगी और खेती-किसानी अधिक लाभकारी बनेगी।

अलीगढ़ के किसानों ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह कदम किसान हितों को ध्यान में रखकर उठाया गया है। उनका मानना है कि उचित मूल्य मिलने से न केवल उनकी आय में बढ़ोतरी होगी बल्कि वे खेती में आधुनिक तकनीकों और बेहतर बीजों का इस्तेमाल कर उत्पादन को और बढ़ा पाएंगे।

स्थानीय उप कृषि निदेशक चौधरी अरुण कुमार ने कहा कि समर्थन मूल्य में वृद्धि किसानों के लिए राहतकारी है। इससे किसान आत्मनिर्भर बनेंगे और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वहीं किसान राम स्वरूप और अंशुल ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह निर्णय उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाएगा और उन्हें खेती से जुड़ी कठिनाइयों को पार करने में मदद करेगा।

विशेषज्ञों का मानना है कि MSP बढ़ोतरी से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा और कृषि क्षेत्र में निवेश भी बढ़ेगा। इसके साथ ही बाजार भाव भी समर्थन मूल्य के ऊपर बने रहने की संभावना है, जिससे किसानों को अतिरिक्त फायदा होगा।

किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार जताते हुए कहा कि यह फैसला उनके जीवन में समृद्धि और खुशहाली लेकर आएगा। उनका कहना है कि जब किसान खुशहाल होगा तो देश भी समृद्ध होगा।

रिपोर्टर: नीरज शर्मा, अलीगढ़

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This