विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के चौथे सीजन का इंतजार कर रहे फैंस के लिए 27 नवंबर 2025 यानी कल का दिन बेहद खास होने वाला है। 27 नवंबर 2025 को नई दिल्ली में दोपहर 3.30 बजे से WPL मेगा ऑक्शन 2026 का आयोजन होगा, जिसमें देश-विदेश की 277 महिला क्रिकेटर्स पर बोली लगेगी। हालांकि टीमों में सिर्फ 73 स्लॉट ही खाली हैं, ऐसे में मुकाबला बेहद रोमांचक रहने वाला है। पांच टीमों – मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स, यूपी वॉरियर्ज और गुजरात जायंट्स ने रिटेंशन के बाद अलग-अलग पर्स वैल्यू के साथ ऑक्शन में उतरने की तैयारी कर ली है।
इसमें हम WPL मेगा ऑक्शन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी जानेंगे कौन प्लेयर पहले जाएगा ?, , किस टीम में कितनी जगह खाली है ? , और कौन होंगी सबसे महंगी बिकने वाली स्टार्स ?
1. ऑक्शन का आयोजक कौन है?
WPL का पूरा संचालन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) करता है, जो इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL ) की तरह ही महिला प्रीमियर लीग का भी आयोजन हर साल कराता है। मेगा ऑक्शन 2026 27 नवंबर को नई दिल्ली के एयरोसिटी स्थित होटल में आयोजित होगा। इसके लिए सभी टीमों के मालिक, कोचिंग स्टाफ और ऑक्शन स्पेशलिस्ट उपस्थित रहेंगे।
2. कुल कितनी प्लेयर्स पर लगेगी बोली?
BCCI ने इस बार कुल 277 प्लेयर्स को ऑक्शन के लिए शॉर्टलिस्ट किया है। इनमें 194 भारतीय प्लेयर्स, 66 विदेशी प्लेयर्स, 159 अनकैप्ड प्लेयर्स, यानी जिन्होंने अभी तक इंटरनेशनल डेब्यू नहीं किया
हालांकि, टीमों में सिर्फ 73 स्लॉट ही खाली हैं। इनमें 50 भारतीय, 23 विदेशी प्लेयर्स शामिल हो सकती हैं। इसका मतलब है कि हर प्लेयर को टीम मिलने की गारंटी नहीं है, जिससे बोली और भी टक्कर भरी होगी।
3. किन प्लेयर्स को रिटेन किया गया?
पांच टीमों ने कुल 17 प्लेयर्स को रिटेन किया। इनमें 7 विदेशी, 3 अनकैप्ड । इसमें भारत की मुख्य स्टार्स में शामिल स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष, जेमिमा रोड्रिग्ज, शेफाली वर्मा, अमनजोत कौर और श्रेयांका पाटिल शामिल हैं। श्रेयांका को छोड़कर बाकी सभी खिलाड़ी वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली ऐतिहासिक भारतीय टीम का हिस्सा रहीं।
4. रिटेंशन की लिमिट और RTM कार्ड क्या है?
हर टीम सिर्फ 5 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती थी। 2 टीमों ने यह पूरी लिमिट उपयोग की, जबकि बाकी टीमों ने कम खिलाड़ियों को रखा। इससे RTM कार्ड का फायदा मिलता है।
-
RCB – 1 RTM कार्ड
-
गुजरात – 3 RTM कार्ड
-
UP वॉरियर्ज – 4 RTM कार्ड
RTM (Right To Match) का मतलब है कि यदि उनकी रिलीज की गई खिलाड़ी को कोई दूसरी टीम खरीद लेती है, तो वे उसी कीमत पर उसे वापस अपनी टीम में मैच करके शामिल कर सकते हैं।
उदाहरण:
UPW ने अगर एलिसा हीली को रिलीज किया और DC ने उन्हें 2 करोड़ में खरीदा, तो UPW चाहें तो 2 करोड़ देकर उन्हें वापस ले सकती है।
5. किस टीम में सबसे ज्यादा स्लॉट खाली हैं?
UP वॉरियर्ज ने सिर्फ एक खिलाड़ी को रिटेन किया है, इसलिए उनके पास सबसे ज्यादा स्लॉट उपलब्ध हैं। वहीं MI और DC ने 5-5 खिलाड़ियों को रिटेन कर लिया है, इसलिए उनके पास सीमित विकल्प बचे हैं।
एक टीम में 15 से 18 प्लेयर्स हो सकते हैं, जिनमें अधिकतम 6 विदेशी होंगी। कुल मिलाकर 73 स्लॉट भरे जाएंगे।
6. किन प्लेयर्स पर सबसे पहले होगी बोली
ऑक्शन की शुरुआत हमेशा मार्की सेट से होती है। इस बार मार्की सेट में 8 सुपरस्टार प्लेयर्स शामिल हैं—
-
सोफी डिवाइन
-
अमीलिया केर
-
सोफी एकलस्टन
-
एलिसा हीली
-
मेग लैनिंग
-
लौरा वोल्वार्ट
-
दीप्ति शर्मा
-
रेणुका सिंह
इन्हें सबसे ज्यादा डिमांड माना जा रहा है।
7. प्लेयर्स की बेस प्राइस
-
50 लाख बेस प्राइस – 6 मार्की प्लेयर्स
-
40 लाख – 11 प्लेयर्स
-
30 लाख – 88 प्लेयर्स
-
बाकी खिलाड़ियों की बेस प्राइस 10 और 20 लाख
लौरा वोल्वार्ट की बेस प्राइस 30 लाख है, जबकि रेणुका सिंह 40 लाख से शुरू होंगी।
8. कौन सबसे महंगी बिक सकती हैं?
भारतीय प्लेयर्स – दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्री चरणी शामिल हैं
इनके लिए बड़ी बोली लगने की संभावना जताई जा रही है।
विदेशी प्लेयर्स में – एलिसा हीली, सोफी एकलस्टन, अमीलिया केर, मेग लैनिंग, फीबी लिचफील्ड, ग्रेस हैरिस
विशेष रूप से ग्रेस हैरिस WPL में धमाकेदार इनिंग्स खेल चुकी हैं, इसलिए उनकी मांग काफी अधिक रहेगी।
