Winter Skincare Tips: सर्दियों में ग्लोइंग और हेल्दी स्किन के लिए अपनाएं ये देसी रूटीन

Winetr Skincare Tips

Share This Article

Winter Skincare Tips: सर्दियों में ठंडी हवा और शुष्क वातावरण से त्वचा रूखी, डल और बेजान दिखने लगती है। खासकर फटे होंठ, ड्राई फेस और रूखी हाथ-पाँव जैसी परेशानियां आम हो जाती हैं। ऐसे में सही स्किनकेयर बेहद जरूरी है।

यदि आप इन देसी स्किनकेयर टिप्स को फॉलो करेंगे तो पूरी सर्दियों में आपकी त्वचा मॉइस्चराइज्ड, हेल्दी और ग्लोइंग रहेगी।

Skincare के लिए अपनाएं ये देसी जुगाड़:

1. देसी घी का पानी पिएं

हर सुबह एक चम्मच देसी घी को गर्म दूध या गुनगुने पानी के साथ लें। यह त्वचा को अंदर से पोषण देता है और रूखापन कम करता है। देसी घी न केवल भोजन को स्वादिष्ट बनाता है, बल्कि स्किन को भी सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाता है।

2. रोज खाएं 1 आंवला

आंवला विटामिन C का बेहतरीन स्रोत है। रोजाना आंवला खाने से कोलेजन बढ़ता है, इम्यूनिटी मजबूत होती है और त्वचा में नैचुरल ग्लो आता है। आप इसे सीधे खा सकते हैं या आचार/शॉर्ट के रूप में अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

3. खजूर, किशमिश और मौसमी फल खाएं

सर्दियों में खजूर, किशमिश और मौसमी फल खाने से त्वचा हाइड्रेटेड रहती है। खजूर और किशमिश को दूध में मिलाकर रात को सोने से पहले लेना फायदेमंद होता है।

4. तेल से मालिश करें

नहाने से पहले तिल या बादाम के तेल से बॉडी मसाज करें। यह मॉइस्चराइजिंग को लॉक करता है और ब्लड सर्कुलेशन सुधारता है। यह देसी परंपरा लंबे समय से अपनाई जा रही है।

6. घरेलू फेस पैक लगाएं

चेहरे की चमक बनाए रखने के लिए मुलेठी, एलोवेरा, चावल का आटा, दूध और शहद से बना फेस पैक लगाएं। यह पैक त्वचा को पोषण, नमी और ग्लो देता है।

7. दूध-उबटन से चेहरा साफ करें

साबुन से त्वचा रूखी हो सकती है। इसके बजाय रॉ मिल्क या घरेलू उबटन से चेहरा साफ करें। इससे त्वचा की नेचुरल क्लीनिंग होती है और नमी बनी रहती है।

यह भी पढ़ें: सर्दियों की शामों का परफेक्ट स्नैक: आलू मेथी टिक्की बनी सबकी पसंदीदा, रेसिपी भी है एकदम आसान

Skincare के लिए गर्म पानी से न नहाएं

सर्दियों में बहुत लोग गर्म पानी से नहाने लगते हैं। इससे त्वचा का नैचुरल ऑयल खत्म होता है और रूखापन बढ़ता है। हमेशा हल्का गुनगुना पानी इस्तेमाल करें।

Skincare के लिए न करें इन चीज़ों का इस्तेमाल

  • अत्यधिक साबुन या हार्श क्लीनज़र
  • केमिकल-भरी क्रीम या लोशन
  • गर्म पानी में लगातार नहाना
  • अत्यधिक स्क्रब या फेस वॉश
  • अत्यधिक कॉफी और शराब का सेवन (त्वचा को ड्राय करता है)

इन चीज़ों से आपकी त्वचा और अधिक रूखी और संवेदनशील हो सकती है।

 

Notice :यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। कोई भी घरेलू या प्राकृतिक उपाय अपनाने से पहले अपनी त्वचा की संवेदनशीलता और स्वास्थ्य की स्थिति को ध्यान में रखें। अगर त्वचा में एलर्जी या अन्य समस्या हो तो तुरंत विशेषज्ञ से परामर्श लें।
ये भी देखें 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

Are You Satisfied DD News UP

Also Read This